Monday, October 19, 2026
BREAKING
• कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस • अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’ • वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल • टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस • 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

मनोरंजन

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

19 अक्टूबर, 2026 12:31 PM

मुंबई(एजेंसी) : एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के फिनाले सीजन के दूसरे एपिसोड में साथ नजर आएंगे। शो के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में कपल ने अपनी शादी से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया। विजय ने बताया कि रश्मिका ने उनसे शादी करने के लिए करीब 100 बार पूछा था। वहीं, रश्मिका ने कहा कि उन्होंने पूरे एक साल तक विजय से शादी की बात की। शो के होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार किस्से भी शेयर किए। पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के फाइनल सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई थी। अब दूसरे एपिसोड में विजय और रश्मिका एक साथ काउच पर नजर आएंगे। रश्मिका पहली बार इस शो का हिस्सा बनी हैं, जबकि विजय इससे पहले अपनी फिल्म 'लाइगर' की को-स्टार अनन्या पांडे के साथ 'कॉफी विद करण' में आ चुके हैं।


शो के प्रोमो में करण जौहर ने विजय और रश्मिका से पूछा कि क्या दोनों के बीच शादी के लिए प्रपोजल हुआ था? इस पर रश्मिका ने सिर हिलाकर जवाब दिया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इसके बाद विजय ने बताया कि रश्मिका ने ही उनसे शादी की बात शुरू की थी।
विजय ने कहा, ''वह मुझसे कहती थी कि चलो शादी कर लेते हैं। मैं कहता था, ठीक है, आप मुझसे 100 बार पूछ चुकी हो।''
करण ने जब रश्मिका से पूछा कि क्या उन्होंने सच में विजय से 100 बार शादी के लिए कहा था, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ''मैंने उनसे पूरे एक साल तक पूछा था।''
इस पर विजय ने सफाई देते हुए कहा, ''मैं कोई बुरा इंसान नहीं हूं।''


कपल की यह बातचीत वाला प्रोमो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने रश्मिका से उनके 'एनिमल' को-स्टार रणबीर कपूर और 'पुष्पा' के को-स्टार अल्लू अर्जुन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। इस सवाल पर रश्मिका ने अल्लू अर्जुन का नाम लिया।


वहीं, करण ने विजय से पूछा कि रश्मिका के अलावा उन्हें किस एक्टर के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सबसे अच्छी लगती है। विजय के जवाब देने से पहले ही रश्मिका ने बीच में कहा, 'किसी के साथ नहीं।' इस पर विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि खुशहाल शादी का उनका मंत्र बहुत आसान है- 'हमेशा अपनी पत्नी की बात मानो।'
बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय तक अपना रिश्ता छिपाए रखा था। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में शादी की।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'