Thursday, May 21, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बोला, हम अदालतों को बाध्य नहीं कर सकते काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीज़र जल्द होगा रिलीज़; फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक बदलते दौर के साथ खुद को ढालता दिखेगा मिश्रा परिवार, गीतांजलि कुलकर्णी बोलीं- 'गुल्लक 5 में नजर आएंगी नई चुनौतियां' तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन कितनी मात्रा में लिया गया भोजन बन जाता है औषधि, आयुर्वेद से जानें सही नियम नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान, तीन दिन तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे विज, लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

21 मई, 2026 01:46 PM

चंडीगढ़ : देश के अलग-अलग हिस्सों लगातार स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को धमकीभरे संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम के कार्यालय को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। तथाकथित ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे बम धमाके की धमकी दी गई। इसमें लिखा है, "खालिस्तान वाले बच्चियों के खिलाफ नहीं है। अपने बच्चे बचाओ।" वहीं, ईमेल में हरियाणा सीएम कार्यालय में दोपहर 3.11 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इसमें लिखा, "जून 1984 दरबार साहिब हिंदुस्तानी फौज के हमले में हरियाणा ने मिठाई बांटी थी। इसका बदला।" इसके अलावा, दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रेक पर 6 जून तक लगातार आईईडी धमाके की धमकी दी गई है।

इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच में ईमेल को गंभीर धमकी मानते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले 13 मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को निशाना बनाते हुए धमकियां दी गई थीं। उस समय चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय और दिल्ली में मौजूद पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय का भी जिक्र किया गया। वहीं, 7 मई को जालंधर के कई स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें बम धमाकों और आत्मघाती हमलों की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिलने की खबरें भी सामने आई थीं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण

तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण

सीपीए जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सीपीए जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीआईआई(CII)उत्तर क्षेत्रीय मुख्यालय, चंडीगढ़ में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीआईआई(CII)उत्तर क्षेत्रीय मुख्यालय, चंडीगढ़ में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

स्वस्थ दांतों और बेहतर जीवनशैली के लिए स्मार्ट दंत आदतें ज़रूरी: डॉ. हर्षित

स्वस्थ दांतों और बेहतर जीवनशैली के लिए स्मार्ट दंत आदतें ज़रूरी: डॉ. हर्षित

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश