Wednesday, May 20, 2026
BREAKING
नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान, तीन दिन तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे विज, लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज मधुमक्खियां कृषि और पर्यावरण की रीढ : नायब सिंह सैनी चौतरफा महंगाई की मार से झेल रही जनता, बीजेपी जिम्मेदार : भूपेंद्र हुड्डा रतिया में जनसुनवाई : सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरू किया पानी की कुंडी लगाने का अभियान सोनीपत में पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़, इंस्पेक्टर की जैकेट पर लगी गोली Kangra: नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हरियाणा

प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे विज, लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई

20 मई, 2026 09:11 PM

चंडीगढ़ : अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज अम्बाला छावनी में प्रदेशभर से एकत्रित हुए ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के हजारों सदस्यों के बीच उनके प्रदर्शनस्थल पर ही पहुंच गए जिसे देख कर्मचारी हैरान रह गए। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देने हेतु मंत्री अनिल विज के आवास पर आना था, मगर मंत्री अनिल विज ज्ञापन लेने के लिए स्वयं हजारों कर्मचारियों के बीच प्रदर्शनस्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शनस्थल पर पहुंचते ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज हजारों कर्मचारियों के बीच से होते हुए सीधे मंच पर पहुंचे जहां उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दफ्तर हमेशा कर्मचारियों के लिए खुले हैं, यूनियन नेताओं ने उनके समक्ष कुछ मांगे रखी हैं जिनमें मुख्य एक्स-ग्रेशिया की मांग रखी है जिसमें कुछ कर्मचारियों की मृत्यु होने पर एन्हें एक्स-ग्रेशिया नहीं मिल है जिसमें पांच वर्ष की शर्त है, वह कोशिश करेंगे की इसमें पांच वर्ष से घटाकर इसे दो वर्ष किया जाए।

उन्होंने यूनियन की दूसरी मांग कि कच्चे कर्मियों को रेगुलर करने पर कहा कि इस मांग को उन्होंने शुरू करवा दिया है और पोर्टल पर ऐसे कर्मचारियों के नाम चढ़ाए जा रहे हैं। इसी प्रकार, कर्मचारियों को रिस्क अलांउस की मांग पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस पर वह सहमत है और आपके साथ वह भी सरकार से रिक्स अलाउंस दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह कर्मचारियों को काम करने के लिए सुरक्षा औजार उपलब्ध कराएंगे इसके लिए वह कर्मचारियों को पूरी तरह से आश्वस्त करते हैं।

वहीं, कर्मचारियों की अन्य मांगों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही वह वर्कर यूनियन और अधिकारियों की सांझा मीटिंग करवाएंगे

ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों ने संग लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई
यूनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आप जो नारा “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” लगा रहे हैं उसमें एक पंक्ति और जोड़ लें कि “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, अनिल विज तुम्हारा है”। ऊर्जा मंत्री द्वारा यह पंक्तियां बोलते ही यूनियन सदस्यों ने तालियां बजाते हुए इसकी सराहना की।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज

अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज

मधुमक्खियां कृषि और पर्यावरण की रीढ : नायब सिंह सैनी

मधुमक्खियां कृषि और पर्यावरण की रीढ : नायब सिंह सैनी

चौतरफा महंगाई की मार से झेल रही जनता, बीजेपी जिम्मेदार : भूपेंद्र हुड्डा

चौतरफा महंगाई की मार से झेल रही जनता, बीजेपी जिम्मेदार : भूपेंद्र हुड्डा

रतिया में जनसुनवाई : सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा

रतिया में जनसुनवाई : सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा

भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरू किया पानी की कुंडी लगाने का अभियान

भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरू किया पानी की कुंडी लगाने का अभियान

सोनीपत में पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़, इंस्पेक्टर की जैकेट पर लगी गोली

सोनीपत में पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़, इंस्पेक्टर की जैकेट पर लगी गोली

हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी : अनिल विज

हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी : अनिल विज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC की बैठक में 252 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC की बैठक में 252 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, पारदर्शिता पर जोर

हरियाणा विधान सभा के चौंकीदार के निधन पर विस अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

हरियाणा विधान सभा के चौंकीदार के निधन पर विस अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राकेश खुल्लर को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राकेश खुल्लर को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस