Monday, August 03, 2026
BREAKING
ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

पंजाब

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा एवं भावना से मना रही है पंजाब सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंद

03 अगस्त, 2026 08:33 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित वर्षभर चलने वाले उत्सवों के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों एवं आगामी प्रोग्रामों की प्रगति का जायजा लिया तथा सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रमों की सफलता हेतु पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आज यहां उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री को बताया गया कि गुरु रविदास जी को समर्पित स्मारक उत्सवों के रूप में जुलाई से नवंबर तक प्रदेश भर में एक श्रृंखला के तहत धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और अन्य कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।

इस बैठक में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, पंजाब विरासत एवं पर्यटन विकास बोर्ड के सलाहकार श्री दीपक बाली के अलावा विशेषज्ञ पैनल से संत प्रदीप दास जी डेरा बल्लां, संत निर्मल दास जी जालंधर, संत केवल सिंह जी तप अस्थान खुरालगढ़, संत सतविंदर सिंह हीरा चरण छोह गंगा खुरालगढ़, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से डॉ. मनजिंदर सिंह तथा अमृतसर से डॉ. राज कुमार हंस भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि पंजाब भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों में गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन एवं विरासत के बारे में सेमिनार और वर्कशॉप करवाई जा रही हैं। इसके अलावा समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष कीर्तन दरबार भी करवाए जा रहे हैं।

उत्सवों के हिस्से के रूप में पंजाब भर में 650 एकड़ जमीन पर गुरु रविदास जी की बगीचियाँ स्थापित की जा रही हैं। इसके अलावा 6.50 लाख पौधे लगाने तथा 6.50 लाख स्मारक झंडे वितरित करने संबंधी अभियान भी चलाया जा रहा है। सभी जिला मुख्यालयों पर ‘रन फॉर इक्वैलिटी’ मैराथन और प्रदेशभर में साइकिल रैलियाँ आयोजित करने की योजना है।

मंत्री को बताया गया कि अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से श्री खुरालगढ़ साहिब तक चार शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर तक श्री खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय राज्य-स्तरीय समारोह होगा, जिसमें गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रदर्शनियाँ, कथा एवं कीर्तन दरबार, संत सम्मेलन, गुरु रविदास जी की बाणी पर आधारित सम्मेलन, बेगमपुरा समागम एवं मीनार-ए-बेगमपुरा में थ्री-डी प्रोजेक्शन शो भी करवाए जाएंगे।

इन आयोजनों से संबंधित तैयारियों का गहनता से जायजा लेते हुए सौंद ने सभी विभागों को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु समुचित समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों के दौरान आवास, स्वच्छता, पेयजल, परिवहन, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक जनसेवाओं के लिए उचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को उचित, गौरवपूर्ण एवं स्मरणीय ढंग से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्षभर चलने वाले ये उत्सव गुरु रविदास जी की समानता, भाईचारे की साझेदारी, दया और नम्रता की सार्वभौमिक शिक्षाओं को जन-जन तक, विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों की प्रगति की नियमित निगरानी करने तथा प्रत्येक कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए, ताकि देशभर की संगतों के लिए सुविधा एवं श्रद्धापूर्वक उत्सवों में भाग लेना सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के दौरान पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सचिव कुमार अमित, सूचना एवं लोक संपर्क के सचिव पुनीत गोयल, शिक्षा सचिव सोनाली गिरी, पर्यटन विभाग के निदेशक संजीव तिवारी, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक कुलवंत सिंह तथा विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'आपसी कलह में उलझी कांग्रेस', पंजाब के सीएम भगवंत मान का तंज

'आपसी कलह में उलझी कांग्रेस', पंजाब के सीएम भगवंत मान का तंज

'सास-बहू' का झगड़ा खत्म हो गया है लेकिन...', कांग्रेस में कलह पर रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान

'सास-बहू' का झगड़ा खत्म हो गया है लेकिन...', कांग्रेस में कलह पर रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान

पंजाब सरकार राज्य में

पंजाब सरकार राज्य में "हमारे राम" नाटक की व्यापक पेशकारी करवाएगी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब बदल रहा है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उसकी नई पहचान बन रही है: हरजोत सिंह बैंस 

पंजाब बदल रहा है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उसकी नई पहचान बन रही है: हरजोत सिंह बैंस 

पंजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया

पंजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया

पंजाब में खनन कार्य पूरी तरह डिजिटल: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब माइनिंग मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एम.एम.एस) पोर्टल का शुभारंभ

पंजाब में खनन कार्य पूरी तरह डिजिटल: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब माइनिंग मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एम.एम.एस) पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया

हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया

पंजाब में हड़कंप : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब में हड़कंप : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी

30 अगस्त से शुरू होगी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग: शुभमन, अर्शदीप रहे मौजूद; 250 खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

30 अगस्त से शुरू होगी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग: शुभमन, अर्शदीप रहे मौजूद; 250 खिलाड़ियों को मिलेगा मंच