Friday, August 21, 2026
BREAKING
गुरुग्राम में व्यवस्थाओं में लगातार हो रहा सुधार, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का जोर : नायब सिंह सैनी ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर : आरती सिंह राव ₹8,000 रिश्वत लेते बिचौलिया रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस उप निरीक्षक भी पकड़ा हरियाणा: चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, सरकार ने लागू की स्टॉक सीमा हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले राहुल गांधी को छपास और चिपकू रोग हो गया है, वो हर रोज अखबार में छपना और टीवी स्क्रीन पर चिपके रहना चाहते हैं" : अनिल विज कर्मचारियों के हित सर्वोपरि: अनिल विज ने सुनी अनुबंधित विद्युत व नगरपालिका कर्मियों की मांगें हरियाणा में लागू करेंगे "वाटर सिक्योर हरियाणा" कार्यक्रम : श्याम सिंह राणा सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता पंजाब बंद का दिखा असर, कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही

पंजाब

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो

21 अगस्त, 2026 07:57 PM

चंडीगढ़ : पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार श्री दीपक बाली ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए सिलसिलेवार ढंग से साल भर चलने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रम करवा रही है।

श्री बाली ने बताया कि कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 92 ड्रोन शो करवाए जाएंगे, जो इन कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण होंगे। ये शो तीन क्लस्टरों—मालवा, दोआबा और माझा—में करवाए जाएंगे, जो 1 सितंबर से शुरू होंगे।

उन्होंने कहा कि ये ड्रोन शो आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन को प्रस्तुत करेंगे और युवा पीढ़ी को महान गुरु महाराज जी से संबंधित आध्यात्मिक और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करेंगे।

आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री बाली ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और सर्वसांझीवालता (सार्वभौमिकता) के संदेश को समाज के हर वर्ग, खासकर युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महान गुरु जी महाराज द्वारा दिए गए समानता, सामाजिक सौहार्द, भाईचारे की साझेदारी और मानवीय गौरव के संदेश का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि इस पवित्र कार्य के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

श्री बाली ने बताया कि साल भर चलने वाले कार्यक्रमों के तहत पंजाब भर में विभिन्न स्थानों पर 12 विशेष कीर्तन कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, जिनमें से सात कार्यक्रम पहले ही हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि शेष कार्यक्रम निर्धारित शेड्यूल के अनुसार करवाए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री गांव-गांव दिखाई जा रही है, ताकि युवा पीढ़ी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को महान संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन-दर्शन, बाणी और समाज के लिए उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जा सके।

श्री बाली ने बताया कि इन कार्यक्रमों के दौरान चार बड़ी शोभा यात्राएं भी निकाली जाएंगी, जिनमें वाराणसी से खुरालगढ़, फरीदकोट से खुरालगढ़, बठिंडा से खुरालगढ़ और जम्मू से खुरालगढ़ की शोभा यात्रा शामिल है।

उन्होंने कहा कि ये शोभा यात्राएं खुरालगढ़ साहिब में समाप्त होने से पहले प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में श्री गुरु रविदास जी के संदेश और शिक्षाओं के अधिकतम प्रसार को सुनिश्चित करेंगी।

श्री बाली ने बताया कि कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम करवाया जाएगा।

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पहले दिन श्री गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रदर्शनी, कथा एवं कीर्तन दरबार, संत सम्मेलन और गुरु रविदास जी की बाणी पर आधारित कान्फ़्रेंस करवायी जाएगी।

इसी प्रकार दूसरे दिन कथा और कीर्तन दरबार, गुरु रविदास जी की बाणी पर आधारित कान्फ़्रेंस, मीनार-ए-बेगमपुरा में 3डी प्रोजेक्शन और ड्रोन शो होगा।

समापन वाले दिन कथा और कीर्तन दरबार, बेगमपुरा कार्यक्रम, मीनार-ए-बेगमपुरा में 3डी प्रोजेक्शन और एक ड्रोन शो होगा।

श्री बाली ने बताया कि इसी प्रकार, जुलाई से नवंबर माह तक पंजाब भर के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन पर आधारित सेमिनार और वर्कशॉप भी करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रदेश भर के शैक्षणिक संस्थानों में करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन अकादमिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, विद्वानों और शिक्षा शास्त्रियों को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, बाणी, दर्शन और विरासत पर विचार-विमर्श करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर मिलेगा।

सलाहकार ने आगे कहा कि पंजाब भर के 650 एकड़ रकबे पर गुरु रविदास जी की बगीचियां बनाई जा रही हैं। इसके अलावा पौधे लगाने का बड़ा अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत हर जिले में 6.50 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि साल भर चलने वाले उत्सवों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का रचनात्मक संदेश दिया जाएगा।

श्री बाली ने आगे कहा कि इस माह सभी जिला मुख्यालयों पर 'रन फॉर इक्वालिटी' मैराथन करवाई जाएगी, जबकि सितंबर में सभी जिला मुख्यालयों पर साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम न केवल गुरु रविदास जी के आपसी समानता और भाईचारे के संदेश को और आगे तक फैलाएंगे बल्कि लोगों, खासकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी को भी उत्साहित करेंगे।

अपने समापन संबोधन के दौरान श्री बाली ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि 650वें प्रकाश पर्व के उत्सव साल भर चलने वाली जन लहर बन जाएं और गुरु रविदास जी की शिक्षाएं और दर्शन प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर तक पहुंचे।

उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि ये उत्सव श्री गुरु रविदास जी और उनके समानता, भाईचारे के शाश्वत संदेश के लिए सच्ची श्रद्धांजलि बन सकें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता

सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता

पंजाब बंद का दिखा असर, कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही

पंजाब बंद का दिखा असर, कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही

कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पंजाब बंद का किया आह्वान

कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पंजाब बंद का किया आह्वान

गैंगस्टरां ते वार अभियान का 213वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 648 स्थानों पर छापेमारी; 424 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार अभियान का 213वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 648 स्थानों पर छापेमारी; 424 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 8 महीनों में 3.71 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 8 महीनों में 3.71 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सी.जे.पी. स्वयंसेवकों पर हुए हिंसक हमले के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सी.जे.पी. स्वयंसेवकों पर हुए हिंसक हमले के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की

पंजाब के स्कूलों में साल भर चलने वाले 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत करवाई जाएंगी नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियाँ

पंजाब के स्कूलों में साल भर चलने वाले 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत करवाई जाएंगी नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियाँ

आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें: मोहिंदर भगत के अधिकारियों को निर्देश

आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें: मोहिंदर भगत के अधिकारियों को निर्देश

पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

किसान संगठनों में अहंकार और नेतृत्व की लड़ाई से आंदोलन कमजोर: सुखजीत सिंह

किसान संगठनों में अहंकार और नेतृत्व की लड़ाई से आंदोलन कमजोर: सुखजीत सिंह