Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

गाजा में भूख से मर रहे लोग, हमास के लड़ाके कर रहे अय्याशी

03 अगस्त, 2025 07:47 PM

गाजा पट्टी में इस वक्त भुखमरी जैसे हालात हैं। लाखों लोग रोजाना राहत सामग्री के लिए लाइन में लगते हैं, बच्चों को दो वक्त का खाना नसीब नहीं है, बूढ़े भूख से दम तोड़ रहे हैं। लेकिन इस त्रासदी के बीच हमास के लड़ाके अपने ठिकानों में आराम से बैठे भरपेट खाना खा रहे हैं, महंगे हथियारों और गोला-बारूद के बीच जश्न मना रहे हैं।इजरायल के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान फिर से गाजा पर खींच लिया है।

 

बंधक भूखा, हमास मजबूत!
इजरायल ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक इजरायली बंधक एव्यातार डेविड की हालत देखकर किसी का भी दिल कांप जाए। उसका शरीर हड्डियों का ढांचा बन चुका है। उसकी पसलियां और हाथ-पैर सूखकर कांटे हो गए हैं। लेकिन इसी तस्वीर में उसके साथ खड़ा हमास का एक लड़ाका तंदरुस्त, हष्ट-पुष्ट और अच्छी खुराक वाला नजर आता है। इजरायल ने इस तस्वीर के साथ लिखा - ‘एव्यातार डेविड के हाथ देखिए एक इजरायली बंधक, जो भूख से मरने की कगार पर है। और अब देखिए उसे कैद करने वाले हमास लड़ाके का हाथ मजबूत, सेहतमंद और खाने की कमी से दूर।’

 

बंधक खुद खोद रहा अपनी कब्र
इजरायल ने एव्यातार डेविड के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में डेविड गड्ढा खोद रहा है और खुद कहता है कि ‘ये गड्ढा मेरी कब्र है’। एक दूसरी तस्वीर में वो दीवार पर कुछ लिखता नजर आता है, जहां उसके पीछे हमास के लड़ाके मस्ती में खाना खाते दिखते हैं। ये तस्वीरें साफ कहती हैं कि गाजा में इंसानों की जान की कोई कीमत नहीं है, सिर्फ हथियार और सत्ता की भूख है।



हमास के ठिकानों पर खाने-पीने की कमी नहीं
गाजा पट्टी पर 2007 से हमास का कंट्रोल है। अक्टूबर 2023 में हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था जिसमें 1,200 से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया गया। इसी के जवाब में इजरायल ने गाजा की पूरी घेराबंदी कर दी। राहत सामग्री, खाने-पीने का सामान, दवाइयां सब कुछ रोक दिया गया।
अब गाजा के आम लोग टेंटों में रह रहे हैं। खाने का एक बोरा या पानी की एक बोतल पाने के लिए घंटों लाइन लगानी पड़ती है। लेकिन इस भयानक संकट के बीच हमास के ठिकानों पर खाने-पीने की कमी नहीं है।


अंतरराष्ट्रीय मदद पर हमास का कब्जा
कई रिपोर्ट में दावा हुआ है कि जो भी अंतरराष्ट्रीय मदद आती है उसे हमास अपने कब्जे में ले लेता है। हथियार खरीदने और लड़ाकों को खिलाने में वही राहत सामग्री खपाई जा रही है। राहत एजेंसियों के मुताबिक, गाजा में 90% आबादी विस्थापित है और कुपोषण का स्तर खतरनाक हद तक पहुंच चुका है। लेकिन हमास के नेता और लड़ाके खुलेआम दिखावे के लिए इंटरव्यू देते हैं, जबकि अंदरूनी ठिकानों पर मौज काटते हैं।

 

गाजा में परिवार दिन में सिर्फ एक बार खाना खा रहे
इजरायल की सख्त नाकेबंदी और सैन्य कार्रवाई को लेकर कई मानवाधिकार संगठन उस पर भी सवाल उठा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि गाजा में अकाल जैसे हालात बन चुके हैं। लेकिन नाकेबंदी के चलते राहत एजेंसियों के ट्रक सीमाओं पर फंसे रहते हैं या कई बार इजरायली हमलों में तबाह हो जाते हैं। गाजा में कई परिवार दिन में सिर्फ एक बार खाना खा पा रहे हैं। बच्चों को दूध नहीं मिल रहा। अस्पतालों में दवाइयां खत्म हो गई हैं। दूसरी तरफ हमास के ठिकानों पर विदेशी पत्रकारों के पहुंचने पर सब कुछ छिपा दिया जाता है। लेकिन इजरायल का दावा है कि इन तस्वीरों ने असली चेहरा सामने ला दिया है कि आखिर गाजा में असली भूखा कौन है आम जनता या हथियारों से लैस हमास?

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित