Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

IND vs ENG 5th Test Day 4 : भारत को दूसरी सफलता, बेन डकेट अर्धशतक लगाकर आउट हुए

03 अगस्त, 2025 07:39 PM

भारत पांच मैचों की श्रृंखला के आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां जीत के लिए रिकॉर्ड 374 रन का लक्ष्य देने के बाद इंग्लैंड का 50 रन पर एक विकेट चटकाने में सफल रहा। भारत को श्रृंखला को 2-2 से बराबर करने के लिए और 9 विकेट की जरूरत है जबकि इंग्लैंड के सामने जीत के लिए और 324 रन बनाने की मुश्किल चुनौती है। 

इंग्लैंड ने चौथे दिन बेन डकेट (54) के अर्धशतक की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। 

दिन के आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (14) को बोल्ड का भारत को बड़ी सफलता दिलायी। इस समय बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। क्रॉली के आउट होते ही दिन के खेल की समापन की घोषणा कर दी गई। इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तीन जीवनदान का फायदा उठाते हुए मुश्किल परिस्थितियों में (118) की शतकीय पारी खेली। उन्होंने आकाशदीप (66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की।

कप्तान शुभमन गिल और करुण नायर के सस्ते में आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर (53) और रविंद्र जडेजा (53) ने अर्धशतकीय पारियों से सुनिश्चित किया की मैच पर भारत का दबदबा बना रहे। ओवल में चौथी पारी में सफलतापूर्वक सबसे बड़ा लक्ष्य का पीछा 263 रन का है। ऐसे में इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए चौथी पारी में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करना होगा। 

जायसवाल ने मौजूदा दौरे के दूसरे और करियर के छठे शतकीय पारी के दौरान 164 गेंद का सामना करते हुए 14 चौके और दो छक्के जड़े। इस 23 साल के वामहस्त बल्लेबाज ने आकाशदीप के साथ शतकीय साझेदारी के बाद करुण नायर (17) के साथ 40 और जडेजा के साथ 44 रन भी अहम साझेदारियां निभा कर टीम को बड़े स्कोर की अग्रसर किया। आकाशदीप ने दिन के शुरुआती सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों का बेखौफ होकर सामना किया। उन्होंने 94 गेंद की पारी में 12 चौके जड़कर जायसवाल पर दबाव को हावी नहीं होने दिया। दिन के आखिरी सत्र में पिछले मैच के शतकवीर जडेजा और सुंदर ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये।

जडेजा ने अपनी पारी के दौरान 77 गेंद का सामना किया तो वहीं सुंदर ने आखिरी विकेट के लिए प्रसिद्ध कृष्णा के साथ 39 रन की साझेदारी की जिसमें रनों के लिहाज से कृष्णा का कोई योगदान नहीं था। सुंदर ने 46 गेंद की आक्रामक पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने गस एटकिंसन के खिलाफ लगातार दो चौके और छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने पांच जबकि एटकिंसन ने तीन और जैमी ओवरटन ने दो विकेट लिये। भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की आक्रामक सलामी जोड़ी को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया। आकाशदीप, सिराज और कृष्णा ने ऑफ स्टंप के करीब गेंदबाजी कर दबाव बनाये रखा। टीम को इसका फायदा आखिरी ओवर में हुबा जब सिराज की यॉर्कर पर क्रॉली गच्चा खाकर बोल्ड हो गये।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल (11) ने दिन के पहले सत्र के आखिर में दो शानदार चौके जड़े थे लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर गस एटकिंसन ने उन्हें पगबाधा कर दिया। गिल ने इस तरह इस श्रृंखला का अंत 754 रन के साथ किया जो महान सुनील गावस्कर के भारतीय रिकॉर्ड से महज 20 रन कम है। नायर (17) एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। एटकिंसन की अतिरिक्त उछाल लेती गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में चली गयी। जायसवाल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कट शॉट पर सबसे ज्यादा रन बटोरे। वह आउट भी इसी शॉट पर हुए। उन्होंने जोस टंग की गेंद पर आक्रामक शॉट लगाया लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट बाउंड्री के पास जैमी ओवरटन उनका शानदार कैच लपका।

भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 75 रन से की। जायसवाल और आकाशदीप ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिन के शुरुआती सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। दोनों ने साझेदारी के दौरान कुछ शानदार शॉट खेलने के अलावा आसानी से दौड़कर रन चुराये। आकाशदीप को लंच से कुछ समय पहले जैमी ओवरटन ने आउट किया।

आकाशदीप उनकी उछाल लेती गेंद से सामंजस्य नहीं बिठा सके और गस एटकिंसन ने कवर क्षेत्र में आसान कैच लपका। क्रिस वोक्स के कंधे की चोट के कारण एक गेंदबाज कम होने से इंग्लैंड की परेशानी और बढ़ गयी। इस पारी के दौरान कुछ शानदार शॉट लगाने वाले आकाशदीप को जोश टंग की गेंद पर तीसरे स्लिप में जैक क्रॉली ने आसान कैच टपकाकर जीवनदान भी दिया। पिच दिन की शुरुआती सत्र में बल्लेबाजी के लिए पहले दो दिनों की तुलना में काफी बेहतर दिख रही है। गेंद ज्यादा स्विंग नहीं हो रही थी। 

इस मैच से पहले आकाशदीप के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सिर्फ एक अर्धशतक था। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर जैकब बेथेल द्वारा डाले गये दिन के पहले ही ओवर में मिड-विकेट के ऊपर से चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये। आकाशदीप ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी सहजता से रन बटोरे। खासकर एटकिंसन के खिलाफ उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने एटकिंसन की गेंद पर ही बड़ा शॉट लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक का जश्न आकाशदीप के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम ने भी मनाया। पूरी टीम ने खड़े होकर तालियों के साथ उनकी हौसला अफजाई की। 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी