Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

कोलंबिया : मिलिट्री एयर स्ट्राइक में 7 नाबालिगों की मौत, राष्ट्रपति के आदेश पर ऑपरेशन को दिया गया अंजाम

17 नवंबर, 2025 07:21 AM

नई दिल्ली:  कोलंबिया में मिलिट्री एयरस्ट्राइक ने सात नाबालिगों की जान ले ली। राष्ट्रीय लोकपाल कार्यालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि इस हफ्ते कोलंबियाई सेना ने देश के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में कथित तौर पर नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले एक सशस्त्र समूह के खिलाफ हवाई हमले किए।

कार्यालय प्रमुख आइरिस मारिन ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के आदेश पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया और मारे गए छह नाबालिगों को जबरन भर्ती किया गया था। कोलंबिया पर नशीली दवाओं की तस्करी पर नकेल कसने के लिए अमेरिका दबाव बना रहा है।

मारे गए सात नाबालिगों में चार लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। ये सभी नाबालिग हैं। वहीं कोलंबियाई सेना ने बमबारी के बाद विद्रोहियों के कब्जे से तीन नाबालिगों को रेस्क्यू किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोलंबियाई सेना ने इससे पहले वेनेजुएला सीमा के पास अरौका में हमलों में नौ संदिग्ध गुरिल्लाओं को मार गिराया। ये अभियान कोकीन की तस्करी में शामिल सशस्त्र समूहों के खिलाफ पेट्रो के बढ़ते हमलों का हिस्सा है।

जब से अमेरिका के राष्ट्रपति ने नशीली दवाओं के उत्पादन पर कथित निष्क्रियता को लेकर दबाव बनाना शुरू किया है, तब से इलाकों में राष्ट्रपति पेट्रो की ओर से अभियान को तेज करने का आदेश दिया गया है।

शनिवार को राष्ट्रपति पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अमेजन अभियान में सेना की कार्रवाई का बचाव किया। राष्ट्रपति पेट्रो ने कहा, "बेशक, हर मौत खेदजनक है, खासकर नाबालिगों की। लेकिन अगर मैंने इवान मोर्डिस्को के 150 आदमियों को जंगल से आगे बढ़ने दिया होता, तो वे कुछ किलोमीटर आगे तैनात 20 युवा सैनिकों पर घात लगाकर हमला कर देते।"

पेट्रो ने आगे कहा, "मैंने उनकी जान बचाने के लिए, जोखिम उठाकर, यह फैसला लिया। नक्शों को लाल रंग में रंगना आसान है, लेकिन जमीन वापस लेने के जोखिमों को स्वीकार करना मुश्किल है।"

राष्ट्रपति ने मोर्डिस्को को पकड़ने के लिए लाखों डॉलर के इनाम के साथ एक मेनहंटिंग अभियान शुरू किया है। राष्ट्रपति मोर्डिस्को की तुलना कोकीन कारोबारी पाब्लो एस्कोबार से करते हैं, जिसकी 1993 में हत्या कर दी गई थी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर