Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

03 जुलाई, 2026 11:25 AM

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल रहे ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को एक दशक से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आज भी इससे जुड़ी खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। साल 2000 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने 2014 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। लंबे समय से रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता रहा है कि सुजैन ने एलिमनी के तौर पर ऋतिक से 400 करोड़ रुपये लिए थे। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, सुजैन खान की बड़ी बहन और मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया।


क्या बोलीं फराह खान अली?
उस समय को याद करते हुए फराह खान अली ने विक्की लालवानी से कहा, '2012 में, अकील (फराह अली खान के पति) के साथ मेरे इश्यूज शुरू हुए। मैं अपने पेरेंट्स को बताना चाहती थी, लेकिन 2012 में सुजैन और ऋतिक की लाइफ में भी इश्यूज शुरू हो गए थे। इसलिए उस वक्त मैंने अपने पैरेंट्स को अपने बारे में नहीं बताया। फिर मैंने साल 2016 में अपने पेरेंट्स को अपने बारे में बताया। मुझे लगता है कि 2014 में उनका डिवोर्स हो गया था। 2016 में, मैंने अपने पेरेंट्स को बताया।


घरवालों का रिएक्शन
फराह अली खान ने आगे कहा, 'मेरी मम्मी बहुत कूल थीं, उन्होंने कहा, जिससे तुम्हें खुशी मिले। मेरे पापा नाखुश थे क्योंकि उन्हें लगता था कि मेरे पति बहुत अच्छे हैं।' जब इंटरव्यू के दौरान फराह अली खान से पूछा गया कि संजय और जरीन खान ने ऋतिक और सुजैन के तलाक पर क्या रिएक्शन दिया था, तो उन्होंने कहा, 'हंगामा हुआ था'। सब लोग शॉक में थे। बहुत हंगामा हुआ। लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत सारी राय दी, लेकिन मुझे लगता है कि उन दोनों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला। सब अच्छे से हुआ।'


एलिमनी पर क्या बोलीं फराह?
फराह अली खान ने कहा, 'एक बात मैं कहना चाहती हूं कि कभी भी 400 करोड़ रुपये की एलिमनी नहीं हुई और जब मैं लोगों को ऑनलाइन ये कहते हुए देखती हूं कि 400 करोड़ रुपये दिए गए और सुजैन अमीर हो गईं, तो मुझे दिल से बहुत बुरा लगता है। मेरा मतलब है कि ये सरासर झूठ है। मेरी प्यारी बहन ने कुछ नहीं लिया था। हम एक ऐसे परिवार से आते हैं जिन्होंने हमें सिखाया कि मटेरियलिस्टिक चीजें जरूरी नहीं हैं, रिश्ते ज्यादा जरूरी हैं। इसलिए, मेरी बहन ने कुछ नहीं लिया। यही कारण है कि आज उसके एक्स-हस्बैंड ऋतिक और उसके एक्स-ससुर, पिंकी और राकेश रोशन के साथ उसका रिश्ता कमाल का है। वे उससे प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि उसने खुद को बहुत सोफिस्टिकेटेड तरीके से पेश किया। वह कोई गोल्ड-डिगर नहीं है।'


सुजैन ने कभी क्यों नहीं किया क्लियर?
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उससे कहा, तुम ये सब मना क्यों नहीं करती। उसने कहा, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं फराह।’ मुझे लगता है कि हम सब ऐसे ही हैं। मैं जो चाहती हूं करती हूं। जब तक तुम मेरी जिंदगी में कुछ वैल्यू नहीं लाते, मैं जो करती हूं, उससे तुम्हें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए और तुम मेरे बारे में क्या सोचते हो, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।'


कैसे हुई दोनों की शादी?
फराह से आगे पूछा गया कि क्या ऋतिक उस समय सच में सुजैन से शादी करने को तैयार थे क्योंकि वह एक सुपरस्टार थे। उन्होंने कहा, 'वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वे शादी करना चाहते थे। मुझे लगता है कि ऋतिक के माता-पिता चाहते थे कि वो दोनों शादी करने से पहले थोड़ा इंतजार करें क्योंकि उस समय ऋतिक एक सुपरस्टार थे। लेकिन वो दोनों शादी के लिए बहुत कमिटेड थे और वो उस समय शादी करना चाहता था।'


अब इस शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं ऋतिक
आज सुजैन, अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं ऋतिक रोशन, सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। फराह खान अली बोलीं, 'अगर आप खुद का बेस्ट वर्शन बनना चाहते हैं तो जिंदगी में खुश रहना जरूरी है। ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपको खुश रखें। और अर्सलान एक बहुत अच्छे इंसान हैं, वह उसे बहुत खुश रखते हैं। उन्होंने एक-दूसरे को पाया, एक-दूसरे के साथ कम्पैटिबिलिटी है, उनके इंटरेस्ट एक जैसे हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि वे एक-दूसरे की कितनी केयर करते हैं। मैं उसके लिए खुश हूं। मैं ऋतिक और सबा के लिए भी खुश हूं।'

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक