Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन

26 सितंबर, 2026 07:52 PM
जालंधर : शिक्षा के क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत वाले नए विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया । इन प्रोजेक्टों में सरकारी प्राईमरी स्कूल, आबादपुरा में 10 लाख रुपये और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आबादपुरा में 5 लाख रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करना शामिल है।
 
मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतरीन शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूरे राज्य में सरकारी स्कूलों का पूर्ण नवीनीकरण और इमारतों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे उन्हें प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर बनाया जा सके।
 
उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए अति-आधुनिक माहौल सुनिश्चित करने के लिए इंटरैक्टिव एलसीडी स्क्रीन से लैस स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं शुरू की गई है। सरकारी स्कूलों के उच्च-योग्यता प्राप्त और अनुभवी शिक्षकों की बात करते हुए श्री भगत ने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए उन्हें सरकारी संस्थानों में दाखिल करवाएं। उन्होंने कहा कि ‘रंगला पंजाब’ अभियान के तहत पूरे राज्य में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने तथा कल्याण प्रोग्रामों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है।
 
‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के कोऑर्डिनेटर संजीव भगत ने पूरे राज्य के स्कूलों में बड़े पैमाने पर पहल शुरू करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन ठोस कदमों से शैक्षिक ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिलेगा, कक्षाएं आधुनिक तकनीक से लैस होंगी और पूरे राज्य में छात्रों के लिए शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सोनिया धवन, हेड टीचर नरेंद्रजीत कौर, गुरनाम सिंह, चेयरपर्सन एस.एम.सी. कमेटी मोनिका बत्रा, सुषमा भगत, राज सभरवाल, राज कुमार, अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह, मनमोहन, प्रवीण बाला, करन सेतिया, अनुज और अन्य भी मौजूद थे।
 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष