Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

02 जुलाई, 2026 07:59 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस में अब संघर्ष योग्य नेताओं के बीच नहीं, बल्कि परिक्रमावादियों और महापरिक्रमावादियों के बीच है, क्योंकि पराक्रमवादी नेता तो बहुत पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के साथ हुए व्यवहार पर कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए चुघ ने कहा कि इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर गांधी-वाड्रा परिवार के सामने कांग्रेस के पूर्ण समर्पण को उजागर कर दिया है।

चुघ ने कहा, "मनीष तिवारी को अब समझ लेना चाहिए कि आज की कांग्रेस में वही सम्मान और अवसर पाता है जो गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा करता है। कांग्रेस में योग्यता, ईमानदारी और स्वतंत्र सोच अब बोझ बन चुकी है।" उन्होंने कहा कि पंजाब में स्वाभिमानी और साहसी नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब पार्टी में वही लोग बचे हैं जिनकी एकमात्र योग्यता गांधी-वाड्रा परिवार के प्रति अंधभक्ति है। चुघ ने कहा, "कांग्रेस अब 'चमचा युग' में प्रवेश कर चुकी है। पार्टी में क्षमता और प्रतिभा का कोई स्थान नहीं रह गया है। आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता एक परिवार के प्रति अंधनिष्ठा है।"

पंजाब से 2 बार सांसद रहे मनीष तिवारी के कथित अपमान का उल्लेख करते हुए चुघ ने कहा कि यह कांग्रेस में गहराई तक जड़ें जमा चुकी चाटुकारिता की संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "जब मनीष तिवारी जैसे कद के नेता के साथ ऐसा व्यवहार होता है, तो यह स्पष्ट संदेश है कि कांग्रेस में प्रतिभा, जनसेवा और सिद्धांतों का कोई मूल्य नहीं है, जब तक कोई गांधी-वाड्रा परिवार के सामने नतमस्तक न हो।" चुघ ने कहा कि कांग्रेस अब एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं रह गई है, बल्कि एक परिवार द्वारा संचालित ऐसा संगठन बन चुकी है, जहां योग्यता, वैचारिक प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों का स्थान परिवार-भक्ति ने ले लिया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा