Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
पीएम मोदी 17 सितंबर को यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी ने भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की हरिवंश नारायण सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए केप टाउन पहुंचा भारत पहली बार दक्षिण एशिया में करेगा वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी पीएम मोदी ने साझा किया अथर्ववेद का सुभाषित, कहा- ‘हृदय में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने वाले कर्म करें’ इंजीनियर्स डे : राष्ट्र निर्माण से तकनीकी आत्मनिर्भरता तक भारत की नई उड़ान गणेश चतुर्थी के अवसर पर पीएम मोदी ने किए गणपति दर्शन, पीयूष गोयल के घर पर पूजा-अर्चना में लिया हिस्सा नशामुक्त भारत अभियान की 34.54 करोड़ नागरिकों तक पहुंच, 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा

खेल

ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वोंग के समक्ष इमरान खान का मुद्दा उठाया

15 सितंबर, 2026 01:59 PM

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। जेल में उनकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने इमरान खान की बेहतरी के लिए लगातार आवाज उठाई है। ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क किया है।ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने इमरान खान की चिंताजनक स्थिति से पेनी वोंग को अवगत कराने के लिए उनसे संपर्क साधा है।

विदेश मंत्री पेनी वोंग को लिखे पत्र में एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने साफ किया है कि वे राजनयिक या राजनीतिक हस्ती के तौर पर नहीं, बल्कि पूर्व कप्तानों के तौर पर लिख रहे हैं। उन्हें बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

पत्र में लिखा गया है, "ग्रुप स्पष्ट करता है कि वह इमरान खान के खिलाफ कानूनी या राजनीतिक मामले पर कोई स्टैंड नहीं लेता। उनकी चिंता हिरासत में किसी भी व्यक्ति के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर है। यह बुनियादी इंसानियत का मामला है, चाहे उनकी राजनीति कुछ भी हो।"

सात ऑस्ट्रेलिाई कप्तानों के पूर्व भी दुनिया भर के 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने 23 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की थी। कप्तानों का कहना था कि इमरान खान को जेल में मिल रही सुविधाएं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक नहीं है। चिट्ठी में तीन विशेष अनुरोध किया गया है जिसमें पहला, सुप्रीम कोर्ट के बनाए मेडिकल बोर्ड - जिसमें इमरान के अपने डॉक्टर भी शामिल हैं - को उनकी सेहत का पूरा और स्वतंत्र जांच करने की इजाजत दी जाए, खासकर उनकी दाहिनी आंख की रोशनी जाने की रिपोर्ट के हिसाब से, दूसरा, कोर्ट द्वारा फिर से शुरू की गई हर सप्ताह परिवार से मुलाकात बिना किसी रुकावट या प्रशासनिक देरी के हो, और तीसरा उस मेडिकल जांच का परिणाम जो भी हो, उसके मुताबिक ईलाज बिना देरी मुहैया कराई जाए।

जावेद मियांदाद, वसीम अकरम और मोइन खान जैसे पूर्व पाकिस्तानी ने भी इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और उनके लिए इलाज की मांग की है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी इमरान खान के लिए चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

गीता रानी: कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट के करियर पर विवाद ने लगाया ब्रेक

गीता रानी: कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट के करियर पर विवाद ने लगाया ब्रेक

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मुकेश कुमार, नॉटिंघमशायर ने साइन किया

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मुकेश कुमार, नॉटिंघमशायर ने साइन किया

भारत बनाम अफगानिस्तान: चोटिल वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स में भी खेलने पर संदेह

भारत बनाम अफगानिस्तान: चोटिल वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स में भी खेलने पर संदेह

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त

जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

एशिया कप में भारतीय हॉकी का जलवा, जूनियर महिला-पुरुष टीमों की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

एशिया कप में भारतीय हॉकी का जलवा, जूनियर महिला-पुरुष टीमों की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर