Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
संवत्सरी पर पीएम मोदी का संदेश: क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं, ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ पीएम मोदी 17 सितंबर को यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी ने भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की हरिवंश नारायण सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए केप टाउन पहुंचा भारत पहली बार दक्षिण एशिया में करेगा वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी पीएम मोदी ने साझा किया अथर्ववेद का सुभाषित, कहा- ‘हृदय में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने वाले कर्म करें’ इंजीनियर्स डे : राष्ट्र निर्माण से तकनीकी आत्मनिर्भरता तक भारत की नई उड़ान गणेश चतुर्थी के अवसर पर पीएम मोदी ने किए गणपति दर्शन, पीयूष गोयल के घर पर पूजा-अर्चना में लिया हिस्सा नशामुक्त भारत अभियान की 34.54 करोड़ नागरिकों तक पहुंच, 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

राष्ट्रीय

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पीएम मोदी ने किए गणपति दर्शन, पीयूष गोयल के घर पर पूजा-अर्चना में लिया हिस्सा

15 सितंबर, 2026 02:40 PM

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नई दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए, पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और आरती उतारी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर साझा की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गणपति पूजा की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के आवास पर गणपति दर्शन के लिए गया। भगवान श्री गणेश सभी पर कृपा बनाए रखें।”

इस मौके पर प्रधानमंत्री महाराष्ट्र की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। उन्होंने धोती-कुर्ता पहना था और सिर पर महाराष्ट्र की पारंपरिक टोपी धारण की हुई थी।

पीयूष गोयल ने जताया आभार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी एक्स पर प्रधानमंत्री के आगमन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि गणपति पूजन के अवसर पर प्रधानमंत्री का सान्निध्य मिलना उनके और उनके परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। गोयल ने प्रार्थना की कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से कष्टों को दूर करें और देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने का आशीर्वाद दें।

उपराष्ट्रपति भी पहुंचे गोयल निवास

इससे पहले भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पीयूष गोयल के आवास पर गए थे। उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया और देशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

अमित शाह ने मुंबई में लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद

वहीं मुंबई में गृह मंत्री अमित शाह कई गणेश पंडालों में पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने गणपति बप्पा के इस विराट स्वरूप के दर्शन की प्रतीक्षा पूरे वर्ष रहती है। विघ्नहर्ता सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें। गणपति बप्पा मोरया!

इसके बाद गृह मंत्री महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर भी पहुंचे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके परिवार के कई सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

संवत्सरी पर पीएम मोदी का संदेश: क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं, ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’

संवत्सरी पर पीएम मोदी का संदेश: क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं, ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’

पीएम मोदी 17 सितंबर को यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी 17 सितंबर को यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी ने भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

पीएम मोदी ने भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

हरिवंश नारायण सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए केप टाउन पहुंचा

हरिवंश नारायण सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए केप टाउन पहुंचा

भारत पहली बार दक्षिण एशिया में करेगा वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी

भारत पहली बार दक्षिण एशिया में करेगा वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी

पीएम मोदी ने साझा किया अथर्ववेद का सुभाषित, कहा- ‘हृदय में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने वाले कर्म करें’

पीएम मोदी ने साझा किया अथर्ववेद का सुभाषित, कहा- ‘हृदय में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने वाले कर्म करें’

नशामुक्त भारत अभियान की 34.54 करोड़ नागरिकों तक पहुंच, 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

नशामुक्त भारत अभियान की 34.54 करोड़ नागरिकों तक पहुंच, 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा

पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा

महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति

महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति

₹2,000 तक के यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा: सरकार

₹2,000 तक के यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा: सरकार