Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
पीएम मोदी 17 सितंबर को यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी ने भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की हरिवंश नारायण सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए केप टाउन पहुंचा भारत पहली बार दक्षिण एशिया में करेगा वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी पीएम मोदी ने साझा किया अथर्ववेद का सुभाषित, कहा- ‘हृदय में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने वाले कर्म करें’ इंजीनियर्स डे : राष्ट्र निर्माण से तकनीकी आत्मनिर्भरता तक भारत की नई उड़ान गणेश चतुर्थी के अवसर पर पीएम मोदी ने किए गणपति दर्शन, पीयूष गोयल के घर पर पूजा-अर्चना में लिया हिस्सा नशामुक्त भारत अभियान की 34.54 करोड़ नागरिकों तक पहुंच, 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा

खेल

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

15 सितंबर, 2026 01:56 PM

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला टी20 जीत चुकी भारतीय टीम इस मैच जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले को 38 गेंद रहते 7 विकेट से जीता था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान को पहले टी20 में खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ा था।

गेंदबाजी में भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों ही बेहद प्रभावी रहे थे, वहीं स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल शानदार रहे थे। वहीं, बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने अपना बेखौफ अंदाज दिखाया था और 32 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। ईशान किशन ने भी 42 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 157 के लक्ष्य को 13.4 ओवर में हासिल कर लिया था।

टीम इंडिया पहले टी20 में दिखाए गए फॉर्म को दूसरे मैच में भी बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय टीम दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

वरुण चक्रवर्ती इंजरी की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में देखना होगा कि दूसरे टी20 में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलता है। वरुण की जगह किसी खिलाड़ी को मौका दिए जाने के अलावा प्लेइंग इलेवन में किसी और बदलाव की संभावना कम है।

पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। दूसरे टी20 में अय्यर टॉस जीतने की स्थिति में बल्लेबाजी का फैसला कर सकते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। पहले बल्लेबाजी की स्थिति में भारतीय बल्लेबाजों के पास क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 10 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम 8 मैचों में विजयी रही है। एक मैच टाई रहा है, जबकि एक मैच रद्द रहा था। ऐसे में अपने जीत के क्रम को बरकरार रखते हुए भारतीय टीम रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज अपने कब्जे में करने के इरादे से उतरेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वोंग के समक्ष इमरान खान का मुद्दा उठाया

ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वोंग के समक्ष इमरान खान का मुद्दा उठाया

गीता रानी: कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट के करियर पर विवाद ने लगाया ब्रेक

गीता रानी: कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट के करियर पर विवाद ने लगाया ब्रेक

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मुकेश कुमार, नॉटिंघमशायर ने साइन किया

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मुकेश कुमार, नॉटिंघमशायर ने साइन किया

भारत बनाम अफगानिस्तान: चोटिल वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स में भी खेलने पर संदेह

भारत बनाम अफगानिस्तान: चोटिल वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स में भी खेलने पर संदेह

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त

जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

एशिया कप में भारतीय हॉकी का जलवा, जूनियर महिला-पुरुष टीमों की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

एशिया कप में भारतीय हॉकी का जलवा, जूनियर महिला-पुरुष टीमों की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर