Friday, July 10, 2026
BREAKING
हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री 7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल 'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार 11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन बरामद; 2 तस्कर दबोचे

खेल

ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान सरेंडर, क्यों जरूरी था 'दुश्मन' से मैच, हर सवाल का जवाब मिला

15 सितंबर, 2025 12:10 PM

नई दिल्ली एशिया कप 2025 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर अपनी ताकत दिखाई, बल्कि पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को यह जीत समर्पित कर देश की भावनाओं का भी सम्मान किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' रणनीति के तहत पाकिस्तानी गेंदबाजों और बल्लेबाजों को धूल चटाई, जिससे पाकिस्तान को इतने गहरे जख्म लगे कि वे सालों तक भूल नहीं पाएंगे।

टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि चाहे मंच क्रिकेट का ही क्यों न हो, भारत अपने सम्मान और देशवासियों की भावनाओं के साथ कभी समझौता नहीं करेगा। मैच के दौरान कई ऐसे क्षण आए जो इस मुकाबले को सिर्फ एक खेल से कहीं ऊपर ले गए। इसकी शुरुआत टॉस के समय से ही हो चुकी थी, जब कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था।

क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को बुरी तरह हराते हुए टीम इंडिया ने अपने दबदबे का परिचय दिया और दिखाया कि जब बात देश के सम्मान की हो, तो टीम पीछे नहीं हटती। मैच के दौरान टीम इंडिया ने यह संदेश भी दिया कि 'दुश्मनों' से कतई हाथ नहीं मिलाया जाएगा, चाहे वह क्रिकेट का मैदान ही क्यों न हो।

टीम इंडिया ने यह जीत पहलगाम में पीड़ितों और सेना के जवानों को समर्पित की, जो इस बात का प्रतीक है कि हर जीत सिर्फ ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि भारत के वीरों के सम्मान में भी होती है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। हम अपनी जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उन्हें मुस्कुराने का और भी अवसर देंगे।"

उपकप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "जीत पहलगाम के शहीदों और सशस्त्र बलों को समर्पित। भारत का जज्बा मैदान पर और मैदान से बाहर दोनों जगह जिंदा है। जय हिंद।"

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कहा कि यह पहलगाम के पीड़ितों और सैनिकों के लिए है। हमारी एकजुटता दिखानी जरूरी थी।

उन्होंने बयान दिया, "यह शानदार जीत है। अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। यह मैच इसलिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि हम पहलगाम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते थे। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम भारतीय सेना को उनके सफल 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए भी धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अपने देश को गौरवान्वित और खुश करने की कोशिश करेंगे।"

भारत में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सवाल थे। खासकर राजनीतिक पार्टियों ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि, टीम इंडिया ने एशिया कप के इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर हर सवाल का जवाब दे दिया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी