Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

हरियाणा

हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री

10 जुलाई, 2026 08:30 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने पारदर्शिता, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का उद्देश्य गरीब, किसान, युवा, महिला, बुजुर्ग और समाज के वंचित वर्गों का जीवन आसान, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा निवास में डीबीटी कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में गरीबों, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के नाम पर केवल वादे किए, जबकि वर्तमान सरकार ने उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी घोषणाओं और झूठे वादों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास करती रही हैं, जबकि डबल इंजन सरकार जनता से किए गए प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बनवाने के लिए वर्षों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्हें जगह-जगह सिफारिशें करनी पड़ती थीं और अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के कारण प्रत्येक पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में सरकारी सहायता सीधे पहुंच रही है। आजादी के बाद पहली बार ऐसी व्यवस्था बनी है, जिसमें पात्र व्यक्ति को सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबों की स्थिति बदलने के बजाय उन्हें और अधिक गरीबी की ओर धकेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के साथ सबसे बड़ा मजाक किया। कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के आंसू पोंछने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब वर्ग के जीवन में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों से 100 गज के प्लॉट देने जैसे अनेक वादे किए, लेकिन न तो प्लॉट दिए और न ही किसी को उसका अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे आश्वासनों और चुनावी वादों तक सीमित रही है। आज जनता कांग्रेस की वास्तविकता को भली-भांति समझ चुकी है और उसके झूठे वादों पर विश्वास नहीं करती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। चाहे गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराना हो, मुफ्त राशन देना हो, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाएं हों अथवा सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था, प्रत्येक योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।

पंजाब सरकार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पड़ोसी राज्य में भी जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन उन्हें धरातल पर नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि किसानों से उनकी फसल खरीदने और युवाओं को रोजगार देने जैसे अनेक वादे केवल वोट हासिल करने के लिए किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता के लालच में जनता से झूठे वादे किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था लागू की है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान राज्य सरकार 50 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी सेवाओं में नियुक्त कर चुकी है। आज हरियाणा में प्रतिभा और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी कि कई बार पिता नौकरी के लिए अधिकारियों और नेताओं के चक्कर लगाते थे और योग्य युवा भी परीक्षा देने से पहले ही व्यवस्था से निराश हो जाते थे। आज सरकार ने उस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित है, जिससे प्रत्येक योग्य युवा को समान अवसर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस ने राज्य को नशे के दलदल में धकेला और अब आम आदमी पार्टी भी इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अवसर देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कार्य करने की आवश्यकता है, केवल घोषणाएं करने से काम नहीं चलता।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा लागू की गई डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था उसकी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आज सरकारी सहायता बिना किसी बिचौलिए के सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचे और जनता से किए गए हर वादे को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया जाए।
पंजाब में आयोजित अपने एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वहां के लोगों को हरियाणा में गरीबों और पात्र परिवारों को उपलब्ध कराए गए आवासों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली तो वे आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने महसूस किया कि उनकी सरकार केवल वादे करती है, जबकि हरियाणा सरकार अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकारें हैं, वहां जनता के सामने नियमित रूप से सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जाता है। जनता को बताया जाता है कि सरकार ने क्या कार्य किए और किन संकल्पों को पूरा किया। इसके विपरीत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी घोषणा पत्रों को केवल जनता को गुमराह करने का माध्यम बनाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल हर चुनाव में पुराने वादों को नया रंग-रोगन कर दोबारा जनता के सामने प्रस्तुत कर देते हैं, जबकि उनके पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन देश को अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ा सकी। उन्होंने कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस देश की तस्वीर बदलने में सफल नहीं हुई। इसके विपरीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। आज भारत की उपलब्धियों की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आज दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित अनेक राज्यों में जनता का विश्वास खो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर भारत की भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार

पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला

हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर

हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर

हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात

बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात

अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा