Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

हरियाणा

बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात

10 जुलाई, 2026 08:14 PM

हरियाणा के सियासी गलियारों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी अहम मुलाकात हुई है, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा बीजेपी के प्रभारी सतीश पूनिया से मुलाकात की है। इस अचानक हुई मुलाकात के बाद से ही हरियाणा की राजनीतिक हवाओं में कयासों का दौर शुरू हो गया है।

क्या हैं इस मुलाकात के सियासी मायने?
चौधरी बीरेंद्र सिंह का हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा कद है। वह पहले भी बीजेपी का हिस्सा रह चुके हैं और बाद में कांग्रेस में शामिल हुए थे। ऐसे में उनके और बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया के बीच हुई इस मुलाकात को महज एक 'शिष्टाचार भेंट' के रूप में नहीं देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक के पीछे राज्य के नए सियासी समीकरणों की बिसात छिपी हो सकती है। हालांकि, दोनों ही नेताओं की तरफ से अभी तक इस मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

चौधरी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सतीश पूनिया जी से मेरा और मेरे परिवार का कई वर्षों पुराना गहरा संबंध है। चूंकि वे हाल ही में राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं, इसलिए मैं उन्हें सिर्फ बधाई देने गया था। यह पूरी तरह से एक सामाजिक और शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है।"

कांग्रेस में बने रहने का संकल्प
मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में शुरू हुई अटकलों पर विराम लगाते हुए चौधरी बिजेंद्र सिंह ने दोटूक कहा कि वे अभी भी कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी के साथ ही सक्रिय रहेंगे और उनका राजनीतिक सफर कांग्रेस के साथ ही आगे जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार

पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला

हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर

हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर

हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री

हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री

अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा