Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

पंजाब

7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा

10 जुलाई, 2026 08:28 PM

लुधियाना : करीब 4 वर्ष पुराने बहुचर्चित अंधे कत्ल मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. रजनीश की अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए स्वर्ण सिंह निवासी अब्दुलापुर बस्ती को हत्या (धारा 302 IPC) एवं हत्या की नीयत से अपहरण (धारा 364 IPC) का दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा दोनों धाराओं के तहत ₹25,000-₹25,000 जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर प्रत्येक धारा में 6-6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। यह मामला थाना मॉडल टाउन में दर्ज एफआईआर नंबर 159, दिनांक 19 अगस्त 2022 से संबंधित है।

मासूम के लापता होने से खुला हत्या का राज
अभियोजन के अनुसार, शिकायतकर्ता सिमरनजीत कौर निवासी अब्दुलापुर बस्ती ने पुलिस को बताया था कि उसका सात वर्षीय पुत्र सहजप्रीत सिंह 18 अगस्त 2022 की रात अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन मृतक का ताया स्वर्ण सिंह उसे अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर मासूम का शव नहर से बरामद किया गया, जिससे यह मामला गुमशुदगी से हत्या में तब्दील हो गया।

संपत्ति के लालच ने बनवाया रिश्तों का कातिल
अभियोजन के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी अपनी भाभी के साथ अक्सर विवाद रहता था और वह स्वयं को अपमानित महसूस करता था। मृतक सहजप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आरोपी चाहता था कि भविष्य में परिवार की संपत्ति उसके अपने बच्चों को मिले। इसी लालच और रंजिश के चलते उसने अपने ही मासूम भतीजे की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

सरकारी वकील की प्रभावी पैरवी से हुई दोषसिद्धि
विचारण के दौरान राज्य की ओर से डिप्टी जिला अटॉर्नी (सरकारी वकील) रमनदीप कौर गिल ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की। उन्होंने परिस्थितिजन्य एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, बरामदगी, फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा गवाहों के बयानों को अदालत के समक्ष सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष की मजबूत दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी के विरुद्ध आरोप संदेह से परे सिद्ध मानते हुए उसे धारा 302 एवं 364 आईपीसी के तहत दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में दोषसिद्धि सुनिश्चित कराने में सरकारी वकील रमनदीप कौर गिल ने अहम भूमिका निभाई।

परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जीत
यह फैसला एक बार फिर साबित करता है कि अंधे कत्ल के मामलों में भी वैज्ञानिक जांच, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और प्रभावी अभियोजन के दम पर अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जा सकता है, भले ही घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद न हो। अदालत का यह निर्णय ऐसे मामलों में मजबूत जांच और सशक्त पैरवी की अहमियत को भी रेखांकित करता है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील

घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील