Thursday, August 06, 2026
BREAKING
रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा सीएचसी, रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में खुलेगा नया पीएचसी हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन पोर्टलों के जाल में किसानों और आम जनता को उलझा रही सरकार : सैलजा पंजाब: विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा, हाउस कमेटी बनाने की मांग महिलाओं का सम्मान हमारे संस्कार, शब्द से ठेस पहुंची तो खेद है: अश्वनी शर्मा

पंजाब

एस.आई.आर.2026 के दौरान बी.एल.ओज़. द्वारा अद्वितीय समर्पण भावना के साथ कार्य किया गया: सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

06 अगस्त, 2026 06:36 PM

चंडीगढ़ : भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.2026) के अंतर्गत घर-घर गणना प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात 13 अगस्त 2026 को मसौदा मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा और इसके साथ ही दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी, जो 12 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी, जो कुल 31 दिन बनते हैं। यह जानकारी आज मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने यहां दावों और आपत्तियों के संबंध में चुनाव अमले को प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए साझा की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ई.आर.ओ.), ए.ई.आर.ओ., ए.ई.आर.ओ.-1 और सहायक ई.आर.ओ. के लिए किया गया था।

अपने संबोधन में उन्होंने घर-घर गणना प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तरीय अधिकारियों (बी.एल.ओज़.) द्वारा निभाई गई भूमिका की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इन फ्रंट लाइन वर्कर्स की समर्पण भावना वाले कार्यों के कारण ही समय रहते पंजाब राज्य में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो सका और साथ ही ए.एस.डी.डी. सूचियों में बहुत कम लोग शामिल हैं, जिस कारण बहुत सीमित संख्या में नोटिस जारी होंगे। उन्होंने कहा कि इस समग्र प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल करना है और अयोग्य मतदाता को सूचियों से बाहर निकालना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नोटिस अवधि के दौरान राज्य के नागरिकों को सुविधाजनक माहौल प्रदान करना हम सभी का मूल कर्तव्य है, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

श्रीमती मित्रा ने कहा कि जैसे एस.आई.आर. 2026 के पहले चरण के दौरान बड़े पैमाने के कार्य को बिना किसी कमी के पूरा किया गया है, उसी प्रकार अब दावों और आपत्तियों के दौरान भी इस बात का पूरा ध्यान रखना है।

उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. 2026 शुरू होने से पहले राज्य के राजनीतिक दलों और मीडिया द्वारा कई प्रकार के संदेह व्यक्त किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव अमले की पारदर्शी और जवाबदेह कार्य प्रणाली के कारण घर-घर गणना शुरू होने के कुछ ही दिनों में राजनीतिक दलों और मीडिया के सभी संदेह दूर हो गए।

श्रीमती मित्रा ने बताया कि नोटिस अवधि, दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त 2026 से 8 अक्टूबर 2026 के दौरान किया जाएगा, जो कुल 57 दिन बनते हैं। इसके पश्चात 12 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो जाएगा।

उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि मसौदा मतदाता सूचियों के प्रकाशन के पश्चात अपनी संबंधित जानकारी को जल्द से जल्द जांच लें, ताकि समय रहते आपत्तियाँ और दावे प्रस्तुत किए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 12 सितंबर, 2026 के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति और दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को आपत्ति और दावा के काल, नोटिस अवधि, आपत्तियों और दावों के निपटान काल से संबंधित सभी प्रक्रियाओं के बारे में बहुत बारीकी से अवगत करवाया गया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा, हाउस कमेटी बनाने की मांग

पंजाब: विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा, हाउस कमेटी बनाने की मांग

महिलाओं का सम्मान हमारे संस्कार, शब्द से ठेस पहुंची तो खेद है: अश्वनी शर्मा

महिलाओं का सम्मान हमारे संस्कार, शब्द से ठेस पहुंची तो खेद है: अश्वनी शर्मा

कांग्रेस विधायकों ने पंजाब विधानसभा में किया प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

कांग्रेस विधायकों ने पंजाब विधानसभा में किया प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

'कोई Russia न आओ भाई!' Agent के झांसे में फंसे जालंधर के युवक का Video वायरल, झंझोड़ देगा पूरा मामला

'कोई Russia न आओ भाई!' Agent के झांसे में फंसे जालंधर के युवक का Video वायरल, झंझोड़ देगा पूरा मामला

DA मामले में कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की 'कैविएट',सरकार की बढ़ीं मुश्किलें

DA मामले में कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की 'कैविएट',सरकार की बढ़ीं मुश्किलें

गुरदासपुर जिले में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, बड़े स्तर पर की छापेमारी, 100 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

गुरदासपुर जिले में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, बड़े स्तर पर की छापेमारी, 100 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

अब एक Click में खुलेंगे सुप्रीम कोर्ट के फैसले, Punjab and Haryana High Court ने शुरू की नई डिजिटल व्यवस्था

अब एक Click में खुलेंगे सुप्रीम कोर्ट के फैसले, Punjab and Haryana High Court ने शुरू की नई डिजिटल व्यवस्था

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 5,000 रुपये रिश्वत लेता ड्राइवर रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 5,000 रुपये रिश्वत लेता ड्राइवर रंगे हाथों गिरफ्तार

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग को दोहराया

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग को दोहराया

मान सरकार ने मेरिट आधारित सरकारी भर्ती में युवाओं का विश्वास बहाल किया: बरिंदर कुमार गोयल

मान सरकार ने मेरिट आधारित सरकारी भर्ती में युवाओं का विश्वास बहाल किया: बरिंदर कुमार गोयल