Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर • सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी • 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव • करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार • तलवंडी राणा में 51 वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी • राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष : हरियाणा कांग्रेस को दी नई ऊर्जा और एकजुटता • अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार • भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू • पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

पंजाब

एलपीयू मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस सांसद चन्नी और रंधावा ने 'आप' सरकार पर साधा निशाना

29 सितंबर, 2026 07:38 PM

पंजाब के फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई घटना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में प्रेस से बात करते हुए पंजाब की कानून-व्यवस्था और आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने एलपीयू मामले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "वास्तविक स्थिति तो वहां जाकर ही पता चलती है। जो दुष्कर्म हुआ, उसकी रिपोर्ट भी दर्ज होनी चाहिए थी। उसके बाद बाहरी लोगों ने वहां जाकर गुंडागर्दी की। पुलिस द्वारा ही ये गुंडागर्दी प्रायोजित थी।" चन्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एलपीयू के मालिक अशोक मित्तल के भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने का प्रयास किया है। उन्होंने सवाल उठाया, "इसका कौन जिम्मेदार है? कितनी देर तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बलात्कार की घटना के बाद एफआईआर होनी चाहिए थी लेकिन क्यों नहीं हुई? छात्रों को बुरी तरह पीटा गया, इसके लिए कौन जिम्मेदार है?"
वहीं, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "एलपीयू में जो हुआ है, उसे पहले ही सरकार को नियंत्रण में लेना चाहिए था। सरकार ने बहुत बाद में सक्रियता दिखाई। इतने घंटों तक छात्र सड़कों पर रहे, धरना-प्रदर्शन करते रहे, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटनाएं रुकनी चाहिए।"

रंधावा ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा, "पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में किसे नहीं पता? क्या केंद्र सरकार को नहीं पता? हम गृह मंत्री को मिलते हैं, क्या उन्हें इस स्थिति के बारे में नहीं पता? देखिए, वहां जो कार्रवाई हुई उसमें देरी हुई और विरोध-प्रदर्शन कई दिनों तक चलता रहा और हाईवे भी जाम रहा। पुलिस को पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने ऐसा नहीं किया और यह गलत है। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। चाहे आप चिटकारा यूनिवर्सिटी या लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जैसे विश्वविद्यालयों को देखें, या पंजाब के किसी भी अन्य जिले को, कुल मिलाकर स्थिति बहुत खराब है।"

रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि गृह मंत्री कल दौरा करेंगे। मैं गृह मंत्री से पूछना चाहता हूं कि वे सबसे पहले यह बताएं कि भारत सरकार जेलों से काम कर रहे गैंगस्टरों, पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए हो रही गतिविधियों और राज्य में आ रहे ड्रग्स के बारे में क्या कदम उठा रही है। क्या एनसीबी ने जेलों में बंद गैंगस्टरों के मोबाइल फोन बंद करने के लिए कोई कार्रवाई की है? एफबीआई की रिपोर्ट के बारे में गृह मंत्री क्या कहेंगे? उन्हें पूरे पंजाब को जवाब देना होगा।"

भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' पर तंज कसते हुए रंधावा ने कहा, "उनकी यात्रा को देखिए। उन्होंने पठानकोट से यात्रा शुरू की, जो भाजपा का गढ़ है। वहां दो विधानसभा क्षेत्र हैं: पठानकोट और सुजानपुर। वहां वे 3,000 लोग भी इकट्ठा नहीं कर पाए। पंजाब के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है और यह यात्रा बुरी तरह विफल रही है।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू

पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

गांव के मैदानों से ओलंपिक पोडियम तक, पंजाब के खेल कल्चर को फिर से जीवित करना है : सीएम भगवंत मान

गांव के मैदानों से ओलंपिक पोडियम तक, पंजाब के खेल कल्चर को फिर से जीवित करना है : सीएम भगवंत मान

LPU बवाल पर सुखबीर बादल बोले-वॉकीटॉकी और हथियारों के साथ पकड़े गए बाहरी लोग, रची गई साजिश

LPU बवाल पर सुखबीर बादल बोले-वॉकीटॉकी और हथियारों के साथ पकड़े गए बाहरी लोग, रची गई साजिश

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ीं

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ीं

श्री हरमंदिर साहिब में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टेका मत्था, SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार के साथ की बैठक

श्री हरमंदिर साहिब में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टेका मत्था, SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डीजीपी को निजी यूनिवर्सिटी का दौरा करने का दिया आदेश

मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डीजीपी को निजी यूनिवर्सिटी का दौरा करने का दिया आदेश

पंजाब में 49 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज, 10 मामलों में लगाया गया 50 हजार रुपये जुर्माना

पंजाब में 49 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज, 10 मामलों में लगाया गया 50 हजार रुपये जुर्माना