Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी • केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी • परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी • मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग • ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर • विकसित भारत के लक्ष्य में डेनमार्क अहम साझेदार, 2026-31 की नई कार्ययोजना पर जोर: जयशंकर • न्यूजीलैंड चुनाव : बहुमत से एक सीट पीछे रह गया सत्तारूढ़ गठबंधन, पीएम लक्सन के इस्तीफे की उठी मांग • फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी • नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश • एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

बाज़ार

एटीएम के मुफ्त लेनदेन खत्म होने पर ग्राहकों को अलर्ट भेजेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

28 नवंबर, 2026 04:40 PM

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एटीएम और पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) टर्मिनलों के जरिए कैश निकासी से जुड़े नियमों को एकीकृत करते हुए नया 'मास्टर डायरेक्शन' जारी किया है। इसके साथ ही वर्ष 2008 से 2022 के बीच जारी किए गए 17 अलग-अलग सर्कुलरों को वापस ले लिया गया है।

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंकों को ऐसी व्यवस्था विकसित करनी होगी जिससे ग्राहकों को हर महीने उपयोग किए गए मुफ्त एटीएम लेनदेन की जानकारी मिल सके। साथ ही मुफ्त सीमा समाप्त होने के बाद लागू होने वाले शुल्क की भी स्पष्ट सूचना देनी होगी।

आरबीआई ने कहा है कि बैंकों को अपने एटीएम पर यह भी स्पष्ट रूप से बताना होगा कि वह मेट्रो क्षेत्र में स्थित है या गैर-मेट्रो क्षेत्र में। इससे ग्राहकों को यह समझने में सुविधा होगी कि उनके लिए मुफ्त लेनदेन की कितनी सीमा उपलब्ध है।

इसके अलावा, एटीएम पर अधिकतम नकद निकासी सीमा, मुफ्त लेनदेन की संख्या और लागू शुल्क संबंधी जानकारी अंग्रेजी, हिंदी और स्थानीय भाषा में प्रदर्शित करनी होगी।

यह नया फ्रेमवर्क, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों, अधिकृत भुगतान प्रणाली प्रदाताओं और अन्य संबंधित संस्थाओं पर लागू होगा।

आरबीआई ने स्पष्ट किया कि मौजूदा मुफ्त लेनदेन की सीमा (फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बचत खाते के ग्राहकों को अपने बैंक के एटीएम पर प्रति माह पांच मुफ्त लेनदेन की सुविधा मिलेगी, जिसमें वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों प्रकार के लेनदेन शामिल होंगे।

अन्य बैंकों के एटीएम पर ग्राहकों को मेट्रो शहरों में तीन मुफ्त लेनदेन और गैर-मेट्रो क्षेत्रों में पांच मुफ्त लेनदेन की सुविधा मिलेगी। हालांकि यदि ग्राहक दोनों श्रेणियों के एटीएम का उपयोग करता है, तो कुल मुफ्त लेनदेन की सीमा पांच ही रहेगी।

बैंक अपनी इच्छा से अतिरिक्त मुफ्त लेनदेन की सुविधा भी दे सकते हैं। निर्धारित सीमा के बाद प्रत्येक लेनदेन पर वसूला जाने वाला शुल्क 23 रुपए से अधिक नहीं हो सकता। इसके अतिरिक्त लागू कर अलग से वसूले जा सकते हैं।

आरबीआई ने बैंकों को ऐसे शुल्कों के लिए बोर्ड द्वारा अनुमोदित नीति (बोर्ड अप्रूव्ड पॉलिसी) बनाए रखने का भी निर्देश दिया है।

नए नियमों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तकनीकी कारणों से असफल होने वाले एटीएम लेनदेन को वैध ट्रांजैक्शन नहीं माना जाएगा और उन पर कोई शुल्क नहीं लगाया जा सकेगा। इसमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, संचार प्रणाली की विफलता या एटीएम में नकदी समाप्त होने जैसी स्थितियां शामिल हैं।

इसी प्रकार, यदि किसी लेनदेन की विफलता का कारण पूरी तरह बैंक या सेवा प्रदाता की ओर से हो, तो उसे भी चार्जेबल ट्रांजैक्शन नहीं माना जाएगा।

'मास्टर डायरेक्शन' में डेबिट कार्ड, पूर्ण-केवाईसी वाले प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (पीपीआई) और यूपीआई के जरिए पीओएस टर्मिनलों पर नकद निकासी की व्यवस्था को भी शामिल किया गया है।

इसके तहत प्रति लेनदेन अधिकतम 2,000 रुपए तक नकद निकासी की जा सकेगी, जबकि कुल मासिक सीमा 10,000 रुपए होगी। यदि कोई शुल्क लगाया जाता है तो वह निकाली गई राशि के 1 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता।

आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि व्यापारी प्रतिष्ठानों पर नकद निकासी की सुविधा ग्राहक द्वारा खरीदारी करने या न करने, दोनों ही स्थितियों में उपलब्ध होनी चाहिए। यदि ग्राहक खरीदारी के साथ नकद निकासी भी करता है, तो रसीद में दोनों राशियों का अलग-अलग उल्लेख किया जाना अनिवार्य होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

फेड रेट बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद सोना-चांदी चमके, एक हफ्ते में आई 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश

नवंबर में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, भारतीय बाजारों में किया 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश

शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट

शेयर बाजार की चार सप्ताह की रैली पर लगा ब्रेक, हफ्ते भर में सेंसेक्स-निफ्टी में आई 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट

भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता

भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला