Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• इफ्फी परेड ने पणजी की सड़कों को गोवा की कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत रंगों से सराबोर किया • भारत-कनाडा आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर, CEPA वार्ता में तेजी • पीएम मोदी ने 55वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की, 78,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा • संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के बालक को भारत का नेतृत्व करने में सक्षम बनाया: प्रधानमंत्री मोदी • संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

बाज़ार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

26 नवंबर, 2026 12:01 PM

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ खुला। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 265 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,215 और निफ्टी 48 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,864 पर था।

शुरुआती कारोबार में तेजी को सहारा आईटी शेयरों से मिल रहा था। निफ्टी आईटी 2.25 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके साथ निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फार्मा गेनर्स थे।

निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 288 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,872 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 155 अंक या 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,384 पर था।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई लाल निशान में था। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर AI शेयरों में कमजोरी का रुझान जारी है। एफआईआई, AI ट्रेड में ‘कंसंट्रेशन रिस्क’ (एक ही जगह सारा निवेश होने का जोखिम) से बच रहे हैं, खासकर दक्षिण कोरिया और ताइवान में। AI ट्रेड में इस कमजोरी और भारत में कंपनियों की कमाई में आए शानदार सुधार के कारण, भारत में एफआईआई का निवेश तेजी से बढ़ा है। इस महीने अब तक यह निवेश 14.15 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। मुख्य रूप से एफआईआई के इस भारी निवेश की वजह से, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 92.21 के स्तर पर आ गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर