Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम • कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता • ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा • हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे • अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

बाज़ार

उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

26 नवंबर, 2026 11:58 AM

नई दिल्ली : राइड-हेलिंग सर्विसेज प्रोवाइडर उबर ने गुरुवार को राकेश रंजन को उबर इंडिया और दक्षिण एशिया का अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया है। उनकी नियुक्ति 4 जनवरी, 2027 से प्रभावी होगी।

रंजन एलन ऑनलाइन से उबर में शामिल हो रहे हैं, जहां वह सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने जोमैटो में आठ साल बिताए हैं। वह 2017 में कंपनी से जुड़े थे और बाद में उसके फूड ऑर्डरिंग एवं डिलीवरी कारोबार के सीईओ बने। इससे पहले उन्होंने जोमैटो गोल्ड और सेल्स से जुड़ी नेतृत्वकारी भूमिकाएं भी निभाईं। वह उबर के एशिया प्रशांत क्षेत्र के रीजनल जनरल मैनेजर डोम टेलर को रिपोर्ट करेंगे।

अपनी नई नियुक्ति पर रंजन ने कहा, "उबर ने ऐसा कारोबार खड़ा किया है, जो भारत और दक्षिण एशिया में लोगों के आने-जाने और कमाई करने के तरीके के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे सामने अवसर काफी बड़ा है और इसकी शुरुआत रोजमर्रा के अनुभव से होती है।"

उन्होंने कहा कि वह प्रतिभाशाली टीम का हिस्सा बनने और कंपनी की मजबूत नींव को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए टेलर ने कहा कि इस पद के लिए तलाश तीन महीने से अधिक समय तक चली।

उन्होंने कहा, "तीन महीने से अधिक समय तक चली तलाश के बाद राकेश का उबर में स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। हमने इस भूमिका के लिए काफी ऊंचे मानदंड तय किए थे। भारत में बड़े उपभोक्ता कारोबार को चलाने का उनका अनुभव और भविष्य के लिए उनकी महत्वाकांक्षा उन्हें इस भूमिका के लिए खास बनाती है।"

टेलर ने आगे कहा, "उबर के भविष्य के लिए भारत और दक्षिण एशिया बेहद महत्वपूर्ण हैं। राकेश ऐसे कारोबार से जुड़ रहे हैं, जिसका आकार काफी बड़ा है और जिसकी मजबूती लंबे समय से बनी हुई है। इस क्षेत्र में हमारे कारोबार की अगली विकास यात्रा और नवाचार का नेतृत्व करने के लिए वह अपने साथ मूल्यवान अनुभव लेकर आ रहे हैं।"

अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत यात्राओं की संख्या के लिहाज से उबर का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। वहीं, वैश्विक स्तर पर कमाई करने वाले लोगों की संख्या के लिहाज से भारत उसका दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

कंपनी भारत के 200 से अधिक शहरों में परिचालन करती है। इसके प्लेटफॉर्म के जरिए 20 लाख से अधिक मासिक सक्रिय ड्राइवर कमाई कर रहे हैं।

भारत में बेंगलुरु और हैदराबाद में उबर के अमेरिका के बाहर स्थित सबसे बड़े प्रौद्योगिकी केंद्र भी हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 265 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,864 के पार

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

रिकॉर्ड विदेशी निवेश और सस्ते कच्चे तेल के दम पर रुपया वित्त वर्ष 2027 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर