Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

एक्शन में प्रदेश सरकार; चेस्टर हिल एस्टेट प्रोजेक्ट पर होगी जांच, डीसी को ऑर्डर

05 अप्रैल, 2026 07:02 PM

शिमला : चेस्टर हिल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विवाद में अब हिमाचल सरकार भी एक्शन में आ गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रोजेक्ट के पक्ष में मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी की गई चि_ी को वापस ले लिया है। डीसी सोलन को लिखे पत्र में राजस्व विभाग ने हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म एक्ट 1972 की धारा 118 के तहत उल्लंघन की प्रक्रिया में जांच तेज करने को कहा है।

इससे पहले मुख्य सचिव ने छह दिसंबर, 2025 को डीसी सोलन को भेजी एक चि_ी में कहा था कि इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में कोई वायलेशन नहीं है और एसडीएम की जांच रिपोर्ट गलत तथ्यों पर है। इस पत्र पर विवाद होने के बाद मुख्य सचिव ने उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब भी प्रेस वार्ता के जरिए विधानसभा सत्र के दौरान दिया था। उन्होंने डीसी सोलन को यह चि_ी अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व की छुट्टी के दौरान अतिरिक्त कार्यभार लेकर लिखी थी। विवाद के बाद मामला सरकार के ध्यान में आया और राजस्व मंत्री ने अफसरों से सारा रिकार्ड मांगा। इस रिकॉर्ड और पूरी घटना का पता करने के बाद छह दिसंबर, 2025 की चि_ी को वापस ले लिया गया। डीसी सोलन को दोबारा यह पत्र 28 फरवरी, 2026 को भेजा गया, जब बजट सत्र चल रहा था। इसमें साफ कहा गया है कि यदि इस रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में धारा 118 का उल्लंघन किया है, तो इन्हें दी गई जमीन को सरकार में निहित करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।

माकपा की मांग, एफआईआर दर्ज करे सरकार
माकपा राज्य कमेटी सरकार से मांग की है कि मुख्य सचिव के खिलाफ रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में हस्तक्षेप करने पर पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया जाए। साथ ही प्रदेश में भू-माफिया और रियल एस्टेट माफिया द्वारा गैर कानूनी रूप से भूमि खरीद की जांच के लिए एसआईटी गठित करे। जो अधिकारी इसमें संलिप्त हैं, उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए। माकपा नेता संजय चौहान ने जारी प्रेस बयान में कहा कि ये गंभीर मामला है, क्योंकि इसें शीर्ष अफसरशाही सवालों के घेरे में है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू