Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

अर्जुन रामपाल ने लेडी लव गैब्रिएला पर लुटाया प्यार, खास वीडियो किया शेयर

08 अप्रैल, 2026 08:16 PM

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच, उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे गैब्रिएला और अपने बच्चों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। सब हंसते-खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ अर्जुन ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी गैब्री। इस साल और आने वाले हर साल तुम्हें ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

अर्जुन और गैब्रिएला लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं। हालांकि, अभिनेता गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप से पहले मॉडल मेहर जेसिया के साथ शादी के बंधन में थे। दोनों ने 1998 में शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। शादी के 20 साल बाद अर्जुन रामपाल और मेहर ने तलाक ले लिया था। कपल की बेटियों की कस्टडी मेहर के पास है।

वहीं, साल 2018 में अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ महीने के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और साल 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने रिलेशन को कंफर्म किया था। गैब्रिएला ने जुलाई 2019 में बेटे एरिक को जन्म दिया था। इसके 4 साल बाद 2023 में गैब्रिएला ने दूसरे बेटे एरिव को जन्म दिया। छह साल के रिलेशनशिप के बाद कपल ने कुछ समय पहले सगाई कर ली और जल्द शादी कर सकते हैं।

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स एक दक्षिण अफ्रीकी मॉडल, फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री हैं। गैब्रिएला ने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वे कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।
गैब्रिएला सिनेमा की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'सोनाली केबल' और तेलुगु फिल्म 'ओपिरी' में काम किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो