Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

कॉकटेल-2 के नए गाने 'जब तलक' ने ऑन किया वेकेशन मोड, 'तुम ही हो बंधु' की वाइब

08 अप्रैल, 2026 08:14 PM

मुंबई : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिन ही फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था लेकिन अब फिल्म का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज हो गया है। वेकेशन सॉन्ग में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की गहरी दोस्ती और मौज मस्ती देखने को मिल रही है। 19 जून को रिलीज होने वाली 'कॉकटेल 2' का लेटेस्ट सॉन्ग इस बार के समर वेकेशन का एंथम बनने वाला है क्योंकि गाने की वाइब मस्ती भरी और सुकून देने वाली है। वेकेशन में फुल मस्ती के मोड को बरकरार रखने के लिए 'जब तलक' बिल्कुल परफेक्ट सॉन्ग है। सॉन्ग में समंदर किनारे शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन को दोस्ती, प्यार और फुल पागलपंती के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। गाने की बीट ऐसी है कि सुनने के बाद खुद को रोक पाना मुश्किल है।

गाने को अरिजीत सिंह और अकासा सिंह ने मिलकर गाया है, और गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और कंपोज प्रीतम चक्रवर्ती ने किया है। यह गाना कॉकटेल के 'तुम ही हो बंधु' की वाइब दे रहा है, लेकिन उस गाने की तुलना में काफी फीका लग रहा है। गाने में शाहिद कपूर ने भी अपनी डांसिंग स्किल्स को फ्लॉन्ट किया है, जबकि कृति और रश्मिका भी बीट पर शानदार स्टेप्स करती दिख रही हैं। कुल मिलाकर गाना वेकेशन मोड को ऑन करता है।

फिल्म में कृति सेनन का लुक काफी बोल्ड है और यह पहली फिल्म है जिसमें वह स्विमसूट में दिख रही हैं। अभिनेत्री का लुक काफी हद तक दीपिका पादुकोण के जैसा दिखाने की कोशिश की गई है, जो पहली फिल्म में था, हालांकि उम्मीद है कि फिल्म की कहानी कॉकटेल से अलग होगी। वहीं रश्मिका मंदाना के किरदार को क्यूट और खूबसूरत दिखाया गया है, जो काफी भोली-भाली दिख रही हैं।
बता दें कि फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और अभी फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है, हालांकि फिल्म की कुछ झलकियां पोस्टर रिलीज से पहले लीक हो गई थीं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो