Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

विधानसभा प्रश्नकाल : 9739 सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को दी ओल्ड पैंशन

31 मार्च, 2026 08:42 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक बिक्रम सिंह के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि गत 3 वित्तीय वर्षों में 31 जनवरी, 2026 तक न्यू पैंशन स्कीम के अंतर्गत 9739 सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन स्कीम के तहत पैंशन लगाई गई है। इसके अतिरिक्त 1656 मृतक अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवारों को ओल्ड पैंशन स्कीम के अंतर्गत फैमिली पैंशन दी गई है। इस दौरान इन सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों तथा पारिवारिक पैंशनर्ज ने 881.27 करोड़ रुपए की धनराशि जमा करवाई है।

जिला परिषद कैडर में पंचायत सचिव व तकनीकी विंग के 1384 पद रिक्त
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधायक सुधीर शर्मा, सुखराम चौधरी व डा. जनक राज के संयुक्त सवाल के लिखित जवाब में बताया कि जिला परिषद कैडर में पंचायत सचिव व तकनीकी विंग के 5040 स्वीकृत पदों में से 1384 पद रिक्त हैं। इसमें पंचायत सचिव के 3506 स्वीकृत पदों में से 1023 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग में पंचायत सचिवों के कुल 1205 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 1096 पद रिक्त हैं।

सरकार का अब नई पंचायतों के पुनर्गठन का विचार नहीं
विधायक विनोद कुमार के सवाल के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सरकार का अब ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन अथवा विभाजन का कोई भी विचार नहीं है, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय के 31 मार्च, 2026 तक परिसीमन और आरक्षण का काम पूरा करने के आदेशों तथा राज्य निर्वाचन आयोग के 10 मार्च, 2026 को दिए निर्देशों के कारण समय के अभाव के दृष्टिगत प्रस्तावों पर निर्णय किया जाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि 204 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है।

बाढ़ से 14 राष्ट्रीय राजमार्गों की 173.05 किलोमीटर सड़कें प्रभावित
विधायक भुवनेश्वर गौड़ के सवाल के लिखित जवाब में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण प्रदेश में लगभग 14 राष्ट्रीय राजमार्गों की 173.05 किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुई थीं। बाढ़ व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण व पुनर्स्थापन के लिए केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 137.85 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

2 वर्षों में 193093.68 घन मीटर लकड़ी व 104466 क्विंटल बिरोजा की बिक्री
विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि गत 2 वर्षों में 31 जनवरी, 2026 तक हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड ने 193093.68 घन मीटर लकड़ी तथा 104466 क्विंटल बिरोजा की निकासी एवं विक्रय किया गया है। इस अवधि में वन उपज के विक्रय से 448.51 करोड़ रुपए की आय अर्जित हुई। वन निगम द्वारा वन विभाग को ई-चालान के माध्यम से करीब 57.70 करोड़ रुपए की रॉयल्टी सरकारी कोष में जमा करवाई है।

कैंसर व डायलिसिस पीड़ित सेवानिवृत्त पैंशनर्ज और फैमिली पैंशनर्ज के चिकित्सा बिलों के 20.18 करोड़ लंबित
विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि गत 3 वर्षों में 31 जनवरी, 2026 तक कैंसर व डायलिसिस पीड़ित सेवानिवृत्त पैंशनर्ज और फैमिली पैंशनर्ज के चिकित्सा बिलों के 20.18 करोड़ रुपए लंबित हैं। चिकित्सा प्रतिपूर्ति की देनदारियां निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जोकि चिकित्सा बिलों के भुगतान तथा नए बिलों की प्राप्ति के साथ बदलती रहती है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी