Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

विकसित भारत लक्ष्य प्राप्ति में युवाओं की भागीदारी अहम: अनुराग सिंह ठाकुर

08 अप्रैल, 2026 08:29 PM

 

चंडीगढ़/ हिमाचल प्रदेश : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज चंडीगढ़ में मेहर चंद्र महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन के
पुरस्कार वितरण समारोह में छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।


श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “ पंजाब विश्वविद्यालय की एक अत्यंत प्रतिष्ठित संस्था, मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन, चंडीगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भारत के युवाशक्ति से संवाद मेरे लिए हर्षदायी है। आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प 
इस संकल्प की सिद्धि में आप छात्रों का योगदान आवश्यक है। हमारे पूर्वजों ने देश के निर्माण के लिए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया, आज हमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है। आज दुनिया देख रही है कि इन दस सालों में भारत में ऊर्जा और उत्साह से भरा एक सकारात्मक माहौल बदल चुका है । 2014 से लेकर 2026 के बीच भारत में जो कुछ एतिहासिक परिवर्तन हुए वह 2047 में  विकसित भारत का नीव रख रहा है  
खासकर यदि मैं युवाओं, छात्रों और देश के शैक्षणिक संस्थानों की बात करूँ तो एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है ।
हमारे छात्र बौद्धिक और सांस्कृतिक रूप से जागृत हो चले हैं हमारे युवा देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं । हमारे युवा ज्ञान, विज्ञान, कल्याण, योगदान और अध्यात्म इन पञ्च तत्वों की बातें करते हैं । उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्व का बोध है”


श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “मोदी सरकार ने शिक्षा एवं बाल कल्याण से लेकर स्वास्थ्य एवं पोषण, सुरक्षा एवं सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण एवं गरिमा तथा कानूनी सुधारों तक परिवर्तनकारी बदलाव लाए हैं।
युवा साथी अमृतकाल में अपार अवसरों का लाभ उठाएं और विकसित भारत निर्माण व राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दें। आज का यह दिन छात्रों के परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल होता है। यह पुरस्कार वितरण समारोह केवल समारोह नहीं है बल्कि छात्रों की उपलब्धियों और क्षमताओं का उत्सव है। आप यहां से अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आप आगे चलकर नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने, दुनिया में आपकी पहचान बने आप सभी को इस दिशा में काम करना चाहिए। आज का भारत तेजी से बुलंदियों को छू रहा है तथा विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत के लिए अमृतकाल के अगले 25 वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इसमें युवाओं के लिए अपार अवसर हैं। हमारे युवा इन अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ें और राष्ट्रनिर्माण में भी अपना हरसंभव योगदान दें। आईआईआईटी ऊना में वर्षों के अध्ययन और परिश्रम से आपने जो योग्यता, ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया है, वह 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे सामूहिक स्वप्न में एक बहुमूल्य योगदान होगा”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” हमारा राष्ट्र एक स्वर्णिम युग से गुज़र रहा है और आप उभरते भारत की स्वर्णिम पीढ़ी हैं। आप युवा खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं कि आप ऐसे समय में डिग्री प्राप्त कर रहे हैं, जब भारत अपने स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है, जहाँ अवसरों और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। ये 2047 तक भारत को विकसित बनाने की हमारी तैयारी के स्तर और आधार हैं। आप, स्वर्णिम पीढ़ी पर अब विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने की ज़िम्मेदारी है। मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि आप यह दृढ़ संकल्प लें कि आप अपना ज्ञान, नेतृत्व और संसाधन राष्ट्र की सेवा में समर्पित करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने न केवल विकास कार्यों को बढ़ावा दिया, बल्कि लाखों लोगों के मन में भारत के परिवर्तन के लिए एक बड़े राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ने की लौ भी जगाई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना