Thursday, September 17, 2026
BREAKING
भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज 20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह भाजपा की छत्रछाया के चलते भूपेंद्र हुड्डा के घोटालों के मामले लंबित पड़े : दुष्यंत चौटाला यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

हिमाचल

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

16 सितंबर, 2026 08:51 PM

ऊना : ऊना के इंदिरा मैदान में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में जहां एक ओर 40 हजार की भीड़ ने रिकॉर्ड बनाया, वहीं दूसरी ओर भयंकर गर्मी और उमस के चलते 14 छात्राओं और 2 अध्यापिकाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक साथ 16 मरीजों के अस्पताल पहुंचने से वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वॉकथॉन के दौरान तेज धूप और भयंकर उमस के कारण एक के बाद एक 14 छात्राएं और 2 अध्यापिकाएं बेसुध होकर गिर पड़ीं। सभी को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह पैक हो गया। हालात ये हो गए कि पीछे बने इमरजैंसी रूम और नवनिर्मित वार्ड में भी छात्राओं को शिफ्ट करना पड़ा। अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजय मनकोटिया ने खुद कमान संभाली और अपने स्टाफ के साथ सभी का त्वरित उपचार शुरू किया। तहसीलदार ऊना विपिन ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

सीएम के सामने स्टाफ नर्सों ने उठाया स्टाफ की कमी का मुद्दा
इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तुरंत अपना काफिला लेकर अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा, सुदर्शन बबलू और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने खुद छात्राओं से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। इसी बीच, मौके पर मौजूद स्टाफ नर्सों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी का मुद्दा बेबाकी से उठाया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए सीएमओ डॉ. एसके वर्मा और एमएस डॉ. मनकोटिया से पूरी रिपोर्ट ली और जल्द ही अस्पताल में नए चिकित्सकों व स्टाफ की तैनाती का आश्वासन दिया।

मुहिम अच्छी, लेकिन रैली के लिए उपयुक्त नहीं था मौसम : सतपाल सत्ती
ऊना सदर से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ इमरजैंसी वार्ड में जाकर बीमार बच्चों का हाल जाना। हालांकि, मुख्यमंत्री के जाने के बाद सत्ती ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम चलाना एक बेहद सराहनीय कदम है, लेकिन भयंकर गर्मी के इस मौसम में छोटे बच्चों और छात्राओं को रैली में बुलाना बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं था। प्रशासन और सरकार को बच्चों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए था। फिलहाल, अस्पताल में उपचाराधीन सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

Shimla: आधा महीना बीत गया नहीं मिली HRTC के 700 पैंशनरों को पैंशन, जोरदार प्रदर्शन

Shimla: आधा महीना बीत गया नहीं मिली HRTC के 700 पैंशनरों को पैंशन, जोरदार प्रदर्शन

हमीरपुर में पानी की गुणवत्ता की होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग, अत्याधुनिक प्रणाली का शुभारंभ

हमीरपुर में पानी की गुणवत्ता की होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग, अत्याधुनिक प्रणाली का शुभारंभ

फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के आयोजकों-प्रतिभागियों की CM ने थपथपाई पीठ, विजेताओं को दी बधाई

फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के आयोजकों-प्रतिभागियों की CM ने थपथपाई पीठ, विजेताओं को दी बधाई

नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आरोपी के मकान, गाड़ी, बैंक खातों की जांच

नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आरोपी के मकान, गाड़ी, बैंक खातों की जांच

Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम

Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम

Sirmour: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sirmour: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा