Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों से बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर किसानों को अपनी धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए : श्याम सिंह राणा केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का शुभारंभ, हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में हरियाणा शिष्टमंडल शामिल महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर: कुमारी सैलजा हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव शुरू, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

हिमाचल

शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

15 सितंबर, 2026 07:54 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डैंटल कॉलेज (शिमला) में मरीजों से मनमानी वसूली और वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा अवैध रूप से प्राइवेट प्रैक्टिस करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। कॉलेज के ही कुछ स्टाफ सदस्यों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सचिव और मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है। आरोप है कि पेरियो और ओरल सर्जरी विभाग के 2 वरिष्ठ डॉक्टर सरकारी नियमों और आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य सचिव को भेजे गए पत्र में खुलासा किया है कि राज्य सरकार ने आम जनता और गरीब मरीजों की सुविधा के लिए डेंटल कॉलेज में दांतों के इम्प्लांट की फीस 6,700 रुपए निर्धारित की है, लेकिन आरोप है कि ये दोनों डॉक्टर मरीजों से प्रति इम्प्लांट 14,000 रुपए वसूल रहे हैं।

रैकेट में एक वैंडर की भी संलिप्तता
शिकायत के अनुसार इस पूरे रैकेट में इम्प्लांट सप्लाई करने वाले एक वैंडर की भी संलिप्तता है। बताया गया है कि यह वैंडर तय रकम से ज्यादा वसूली करवाता है और इसके बदले में आरोपी डॉक्टरों को नकद 4,000 से 5,000 रुपये प्रति इम्प्लांट कमीशन दिया जाता है। हद तो यह है कि ओरल सर्जरी विभाग में इस वैंडर को कथित तौर पर एक लॉकर/अलमारी तक उपलब्ध करवाई गई है, जो इस पूरे मामले में मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

ड्यूटी के समय प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप
पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि ये डॉक्टर अपनी सरकारी ड्यूटी के समय भी शिमला और इसके आसपास के निजी क्लीनिकों में सेवाएं दे रहे हैं। शिकायत में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि एक डॉक्टर न्यू शिमला स्थित एक क्लीनिक में और दूसरा डॉक्टर पंथाघाटी स्थित एक क्लीनिक में नियमित रूप से डेंटल इम्प्लांट का काम कर रहे हैं।

चोरी हुआ था ओटी रजिस्टर
शिकायत पत्र में इन डॉक्टरों से जुड़ी एक पुरानी और हैरान करने वाली घटना का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि इनमें से एक डॉक्टर के इशारे पर एक इंटर्न के माध्यम से ओटी (ऑप्रेशन थिएटर) का रजिस्टर चुराया गया था। हालांकि, बाद में इंटर्न को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रंगे हाथों पकड़ लिया गया था और उसने तत्कालीन प्रिंसिपल के समक्ष लिखित में माफीनामा भी दिया था।

मामले की होगी गहन जांच : प्रिंसिपल
स्टाफ का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने इस अवैध प्रैक्टिस और लूट को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिसके चलते उन्हें शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखना पड़ा। इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकारी डैंटल कॉलेज शिमला के मौजूदा प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने कहा कि उन्हें सोमवार को ही इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कॉलेज में अभी नए हैं, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहनता से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई होगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: आधा महीना बीत गया नहीं मिली HRTC के 700 पैंशनरों को पैंशन, जोरदार प्रदर्शन

Shimla: आधा महीना बीत गया नहीं मिली HRTC के 700 पैंशनरों को पैंशन, जोरदार प्रदर्शन

हमीरपुर में पानी की गुणवत्ता की होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग, अत्याधुनिक प्रणाली का शुभारंभ

हमीरपुर में पानी की गुणवत्ता की होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग, अत्याधुनिक प्रणाली का शुभारंभ

फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के आयोजकों-प्रतिभागियों की CM ने थपथपाई पीठ, विजेताओं को दी बधाई

फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के आयोजकों-प्रतिभागियों की CM ने थपथपाई पीठ, विजेताओं को दी बधाई

नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आरोपी के मकान, गाड़ी, बैंक खातों की जांच

नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आरोपी के मकान, गाड़ी, बैंक खातों की जांच

Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम

Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम

Sirmour: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sirmour: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

Shimla: भारत की अध्यक्षता में हो रही ब्रिक्स बैठक देश के लिए गर्व की बात : विक्रमादित्य

Shimla: भारत की अध्यक्षता में हो रही ब्रिक्स बैठक देश के लिए गर्व की बात : विक्रमादित्य

Himachal : संभावित बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल, हाईकमान ने 30 सितंबर तक मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

Himachal : संभावित बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल, हाईकमान ने 30 सितंबर तक मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट