Monday, September 14, 2026
BREAKING
प्रभु श्री राम का जीवन मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और दृढ़ आचरण का अनुपम आदर्श : नायब सिंह सैनी हरियाणा में पुलिस के 30 प्रतिशत पद खाली, कानून-व्यवस्था पर ध्यान दे सरकार : कुमारी सैलजा गुरुग्राम में पार्किंग विवाद को लेकर 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला पंजाब में राष्ट्रवाद, राज्य की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा - राजीव बब्बर पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय भाजपा 18 सितंबर से शुरू करेगी 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अभियान, नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई BJP में होंगे शामिल रूपनगर के 2 गांवों की बदलेगी नुहार, विकास कार्यों के लिए लाखों की ग्रांट जारी चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज बड़ा फैसला: हरियाणा में 325 स्कूलों के पास बनेंगे स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग, जानेिए वजह

हिमाचल

नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आरोपी के मकान, गाड़ी, बैंक खातों की जांच

14 सितंबर, 2026 05:53 PM

बद्दी : नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने तस्करों की आर्थिक कमर तोडऩे की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना बद्दी में दर्ज एक मामले में आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर अर्जित करीब एक करोड़ 97 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें बद्दी की लक्ष्मी नारायण कॉलोनी में छह बिस्वा भूमि पर बना तीन मंजिला मकान, एक स्कॉर्पियो और विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि शामिल है। पुलिस के अनुसार थाना बद्दी में वर्ष 2025 में दर्ज केस में आरोपी राहुल गुप्ता पुत्र संतोष शाह मूल निवासी जिला सारण बिहार तथा वर्तमान निवासी बद्दी के कब्जे से दस किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। मामला स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। मामले की जांच के साथ पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार से जुड़ी संपत्तियों की वित्तीय जांच भी शुरू की थी। वित्तीय जांच के दौरान बद्दी की लक्ष्मी नारायण कॉलोनीए वार्ड सात में स्थित छह बिस्वा भूमि और उस पर बने तीन मंजिला भवन का पता चला।

पुलिस के अनुसार भूमि और भवन की कुल कीमत एक करोड़ 71 लाख 64 हजार 271 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा 24 लाख 69 हजार 725 रुपए कीमत की स्कॉर्पियो.एन तथा विभिन्न बैंक खातों में जमा एक लाख 42 हजार 251 रुपए भी कार्रवाई के दायरे में लाए हैं। इस तरह कुल मिलाकर करीब एक करोड़ 97 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके परिजनों के नाम अर्जित इन संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की पुष्टि सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक नई दिल्ली द्वारा की गई है। संपत्ति फ्रीज होने के बाद अब सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इसकी खरीद बिक्री, हस्तांतरण अथवा अन्य किसी प्रकार का लेनदेन नहीं किया जा सकेगा।

नशा तस्कर की मां पर पहले से मामला दर्ज
आरोपी राहुल गुप्ता की माता की भी इससे पहले नशे के कारोबार में संलिप्तता सामने आ चुकी है। वर्ष 2022 में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने उसके कब्जे से 824 ग्राम गांजा और अवैध देशी शराब बरामद की थी।

नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई केवल मादक पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनकी वित्तीय जांच की जा रही है और कानून के अनुसार ऐसी संपत्तियों को फ्रीज अथवा जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के आयोजकों-प्रतिभागियों की CM ने थपथपाई पीठ, विजेताओं को दी बधाई

फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के आयोजकों-प्रतिभागियों की CM ने थपथपाई पीठ, विजेताओं को दी बधाई

Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम

Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम

Sirmour: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sirmour: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

Shimla: भारत की अध्यक्षता में हो रही ब्रिक्स बैठक देश के लिए गर्व की बात : विक्रमादित्य

Shimla: भारत की अध्यक्षता में हो रही ब्रिक्स बैठक देश के लिए गर्व की बात : विक्रमादित्य

Himachal : संभावित बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल, हाईकमान ने 30 सितंबर तक मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

Himachal : संभावित बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल, हाईकमान ने 30 सितंबर तक मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

Shimla: चिट्टे के खिलाफ ऊना में 16 से शुरू होगा दूसरे चरण का अभियान : सुक्खू

Shimla: चिट्टे के खिलाफ ऊना में 16 से शुरू होगा दूसरे चरण का अभियान : सुक्खू

Shimla: CBSE स्कूलों में हरे रंग की होगी विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, ​शिक्षक भी पहनेंगे वर्दी

Shimla: CBSE स्कूलों में हरे रंग की होगी विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, ​शिक्षक भी पहनेंगे वर्दी

Himachal : नशा तस्करी से खरीदी गाड़ियां और बनाया होटल, आरोपी की 3 करोड़ 32 लाख की संपत्ति जब्त

Himachal : नशा तस्करी से खरीदी गाड़ियां और बनाया होटल, आरोपी की 3 करोड़ 32 लाख की संपत्ति जब्त