Thursday, September 17, 2026
BREAKING
भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज 20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह भाजपा की छत्रछाया के चलते भूपेंद्र हुड्डा के घोटालों के मामले लंबित पड़े : दुष्यंत चौटाला यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

हरियाणा

भाजपा की छत्रछाया के चलते भूपेंद्र हुड्डा के घोटालों के मामले लंबित पड़े : दुष्यंत चौटाला

16 सितंबर, 2026 08:56 PM

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पर्दे के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा की सांठगांठ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की छत्रछाया के चलते ही भूपेंद्र हुड्डा को प्लाट आवंटन, डीएलएफ लैंड डील और अपने चेहतों को औद्योगिक, रिहायशी प्लाट देने जैसे बड़े घोटालों के मामले लंबे समय से लंबित पड़े है जबकि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि ऐसे राजनेताओं के खिलाफ बिना देरी कार्रवाई होनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि क्यूं आज तक पंचकूला कोर्ट ने तीन सीबीआई मामलों में देरी कर रखी है ? अदालतों को इन गंभीर भ्रष्टाचार के मामलों पर संज्ञान लेना चाहिए और गति के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस दिन अदालत की तरफ से कार्रवाई होगी, उस दिन भूपेंद्र हुड्डा भाजपा का पटका पहन लेंगे। बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोनीपत में जेजेपी बीएलए-2 के साथ बैठक करने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के पिछले 10 सालों के इतिहास में केवल दीपेंद्र हुड्डा के चुनाव लड़ने के समय भाजपा ने उनके सामने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था जबकि इस बार तो विधायकों की क्रॉसवोटिंग और वोट रद्द होने से भाजपा और भूपेंद्र हुड्डा की साजिश बेनक़ाब हुई। कांग्रेस के पास 37 वोट होने के बावजूद पॉइंट मार्जिन से कांग्रेस का राज्यसभा उम्मीदार कैसे जीता ? इतने बहुमत में तो खुली मेजॉरिटी के साथ चुनाव जीतना था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कौन भाजपा के साथ मिला हुआ है, इसकी सार्वजनिक मंच पर पोल खोलने के वे तैयार है। दुष्यंत ने स्पष्ट किया कि बिना छुपे जेजेपी ने सार्वजनिक रूप से भाजपा के साथ गठबंधन किया था।

इससे पहले दुष्यंत चौटाला, हरियाणा खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राई हलके में जेजेपी के बूथ लेवल एजेंट-2 की बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस समय देशभर में मतदाताओं के मन में वोट कट जाने का भय है। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि उचित वोटों पर भी चुनाव आयोग आपत्ति लगाकर वोटर्स को परेशान कर रहा है। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी संगठन के स्तर पर प्रत्येक मतदाता के साथ खड़ी है और किसी भी योग्य वोटर का वोट नहीं काटने दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा

भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा

नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज

नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज

20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह

20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह

यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा

यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा

फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा

फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा

अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित

अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित

इस जिले में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए वर्दी अनिवार्य, बिना यूनिफॉर्म दिखे तो होगी कार्रवाई...जानिए क्या है कारण

इस जिले में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए वर्दी अनिवार्य, बिना यूनिफॉर्म दिखे तो होगी कार्रवाई...जानिए क्या है कारण

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी

ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी

ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी

एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज

एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज