Thursday, September 17, 2026
BREAKING
भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज 20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह भाजपा की छत्रछाया के चलते भूपेंद्र हुड्डा के घोटालों के मामले लंबित पड़े : दुष्यंत चौटाला यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

हिमाचल

Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

16 सितंबर, 2026 08:49 PM

ऊना : हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए बुधवार को ऊना के इंदिरा खेल मैदान में एक ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। नशे के खिलाफ आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में करीब 40 हजार युवाओं, विद्यार्थियों और आम लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में जब यह विशाल रैली सड़कों पर उतरी, तो पूरा शहर नशे के खिलाफ नारों से गूंज उठा।

काफी देर तक युवाओं के बीच चले सीएम, सैल्फी भी ली
सुबह 8 बजे मशहूर पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स की शानदार प्रस्तुतियों ने युवाओं में भारी जोश भर दिया। वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू युवाओं और विशेषकर जेन-जी के बीच भारी आकर्षण का केंद्र रहे। वह काफी देर तक युवाओं के बीच चले और उनके साथ सैल्फी भी ली। मैदान से सड़क तक बढ़ते हजारों कदमों के बीच मुख्यमंत्री ने सभी को एंटी-चिट्टा अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं है, बल्कि युवाओं के सहयोग के बिना चिट्टे के बढ़ते खतरे को रोकना असंभव है।

तस्करों की संपत्ति होगी जब्त, विपक्ष से भी मांगा साथ
मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने नशा माफियाओं को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नशे के सौदागरों की संपत्तियां जब्त करने का काम तेज कर दिया है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि यह किसी एक पार्टी की लड़ाई नहीं है, बेहतर होता यदि विपक्ष के विधायक भी इस आयोजन में साथ होते। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेताओं से आग्रह किया कि राज्य सरकार ने नशे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई का जो विधेयक पास कर केंद्र को भेजा है, उसे वे जल्द से जल्द केंद्र से मंजूरी दिलवाएं।

पंचायतों तक पहुंचा अभियान, गुप्त रहेगी सूचना देने वाले की पहचान: डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिट्टा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर की समस्या बन चुका है। हिमाचल सरकार इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस तस्करों पर कड़ा प्रहार कर रही है और अब इस अभियान में पंचायतों को भी शामिल कर लिया गया है। उन्होंने आम जनता को आश्वस्त किया कि जो भी व्यक्ति तस्करों की जानकारी देगा, उसकी पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

डीजीपी बोले- ऊना की भीड़ ने कायम किया रिकॉर्ड
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक आयोजित सभी एंटी-चिट्टा रैलियों में ऊना की यह जनभागीदारी सबसे बड़ी है, जिसने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस सफल आयोजन के लिए डीसी जतिन लाल ने सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों और युवाओं का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और महाधिवक्ता अनूप रत्न सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

Shimla: आधा महीना बीत गया नहीं मिली HRTC के 700 पैंशनरों को पैंशन, जोरदार प्रदर्शन

Shimla: आधा महीना बीत गया नहीं मिली HRTC के 700 पैंशनरों को पैंशन, जोरदार प्रदर्शन

हमीरपुर में पानी की गुणवत्ता की होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग, अत्याधुनिक प्रणाली का शुभारंभ

हमीरपुर में पानी की गुणवत्ता की होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग, अत्याधुनिक प्रणाली का शुभारंभ

फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के आयोजकों-प्रतिभागियों की CM ने थपथपाई पीठ, विजेताओं को दी बधाई

फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के आयोजकों-प्रतिभागियों की CM ने थपथपाई पीठ, विजेताओं को दी बधाई

नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आरोपी के मकान, गाड़ी, बैंक खातों की जांच

नशा तस्कर की दो करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आरोपी के मकान, गाड़ी, बैंक खातों की जांच

Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम

Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम

Sirmour: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sirmour: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

Shimla: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 1.11 लाख से अधिक मामलों का निपटारा