Saturday, July 11, 2026
BREAKING
IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

खेल

इंपेक्ट प्लेयर नियम पर ग्लेन फिलिप्स ने कहा, अभी सब ठीक लेकिन...

27 मार्च, 2025 06:49 PM

न्यूजीलैंड और गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का मानना है कि आईपीएल में इंपेक्ट प्लेयर नियम फिलहाल काम कर रहा है लेकिन यह कभी ना कभी ऑलराउंडर के विकास में समस्याएं खड़ी कर सकता है। इस नियम पर लोगों की राय अलग-अलग है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इसे कम से कम 2027 के सत्र तक लागू किया है।

इंपेक्ट प्लेयर के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज मिलने से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाने का मौका मिलता है। इसी तरह बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम ऑलराउंडर की जगह अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज को खिला सकती है। फिलिप्स ने कहा, ‘मैं ना तो इसके पक्ष में हूं और ना खिलाफ। यह निश्चित रूप से टीम को अलग-अलग चीजें करने की अनुमति देता है। लेकिन मुझे लगता है कि किसी स्तर पर ऑलराउंडर बाहर हो सकते हैं और इसका स्पष्ट रूप से अंतरराष्ट्रीय मैच, अंतरराष्ट्रीय टी20, अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबले पर असर पड़ सकता है।'

उन्होंने कहा, ‘तो अभी के लिए, यह क्रिकेट का एक बेहतरीन मनोरंजक ब्रांड है। लेकिन मुझे लगता है कि आईपीएल ने जो अच्छा काम किया है, वह है कि नियमों को माहौल के अनुसार बदलना।' फिलिप्स ने कहा, ‘बेशक इंपेक्ट प्लेयर नियम इस समय काम कर रहा है लेकिन फिर वे एक और नियम ला सकते हैं और खेल को और मनोरंजक बना सकते हैं।'

पिछले सत्र में रोहित शर्मा ने कहा था कि वह इंपेक्ट प्लेयर नियम के प्रशंसक नहीं हैं क्योंकि इससे भारतीय ऑलराउंडर के विकास में बाधा आती है। मौजूदा सत्र से पहले हार्दिक पांड्या ने कहा कि शुरुआती एकादश में उभरते हुए ऑलराउंडर को शामिल करना मुश्किल है जब तक कि कोई उनके जैसा विशुद्ध ऑलराउंडर नहीं हो। फिलिप्स ने आईपीएल 2025 से पहले गेंद पर लार लगाने से जुड़े प्रतिबंध को हटाने का भी समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘इस साल लार का इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे जाहिर तौर पर रिवर्स स्विंग को भी मदद मिलेगी। अगर कोई अतिरिक्त बल्लेबाज खेल रहा है तो गेंदबाजों की मदद के लिए भी कुछ होना चाहिए।' फिलिप्स ने कहा, ‘‘तो मुझे लगता है कि आईपीएल ने यह काफी अच्छा किया है। इसलिए जरूरी नहीं कि खिलाड़ी को प्रभावित किया जाए, बल्कि नियमों को बदला जाए ताकि इसे नया और तरोताजा रखा जा सके।'

अब गेंदबाज आईपीएल में गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग कर सकते हैं जिससे कि कम से कम पारी के अंत में रिवर्स स्विंग हासिल करने की कोशिश की जा सके। आईपीएल से विदेशी खिलाड़ियों के आखिरी समय में हटने के लिए बीसीसीआई द्वारा लगाए गए दो साल के प्रतिबंध को फिलिप्स ने उचित ठहराया। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने लोगों को चेतावनी दी, अगर आप खेलने का फैसला करते हैं और फिर हट जाते हैं तो उन्हें शुरू से नियमों के बारे में पता है। अगर नियम नहीं होते तो मुझे लगता है कि यह थोड़ा कठोर होता लेकिन नियम मौजूद हैं।' हैरी ब्रूक को आईपीएल से देर से हटने के कारण मौजूदा और अगले सत्र के लिए आईपीएल से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट