खरड़ (प्रीत पट्टी) : आर्य समाज खरड की और से श्री राम कथा का आयोजन 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक स्थानीय श्री राम भवन में किया जा रहा है
इस संबंध में जानकारी देते हुए संयोजक जितेन्द्र गुप्ता और सुभाष अग्रवाल ने बताया कि श्री राम कथा का मधुर गुणगान देश विदेश में प्रसिद्ध विदुषी अंजली आर्य के मुखारविँद से होगा l
श्रीरामकथा महोत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज
इस दिव्य श्रीरामकथा के अंतिम दिन एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीपों की भव्य दीपमाला की जाएगी
इस समारोह के दौरान विभिन्न तरह के स्वदेशी स्टॉल लगाए जाएंगे l कथा के दौरान हर दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा l
यह समारोह श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम बनेगा।