Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

हिमाचल

आफत की बारिश: कुम्हारहट्टी-रामशहर-शिमला मार्ग पर भूस्खलन, गांवों का संपर्क टूटा

31 अगस्त, 2025 07:07 PM

सोलन : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ों पर बसे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुम्हारहट्टी-रामशहर-शिमला मार्ग पर हुए भूस्खलन से इलाके का जनजीवन थम-सा गया है। कुम्हारहट्टी और आमपानी क्षेत्रों के पास पहाड़ों से खिसके मलबे और बड़ी-बड़ी चट्टानों ने मुख्य सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया है। यह मार्ग कई गांवों को शिमला, सोलन और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ता है। रोड बंद होने की वजह से न केवल वाहनों की आवाजाही ठप्प है, बल्कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी गहरा असर पड़ा है।

लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी और पोकलेन मशीनों के जरिए मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। बावजूद इसके, लगातार हो रही बारिश और अक्सर गिरने वाले पत्थर इस काम को और जोखिमभरा बना रहे हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोला जा सकता है। इस समय जिन लोगों को जरूरी काम से बाहर जाना पड़ रहा है, वे लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से सफर कर रहे हैं। लेकिन ये रास्ते न केवल दूर हैं, बल्कि इनसे खर्च और समय दोनों ज्यादा लग रहा है।

स्थानीय निवासियाें का कहना है कि हर बार जब बारिश होती है तो सड़क बंद हो जाती है। इसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, बीमार लोगों को इलाज के लिए ले जाना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी उपाय की मांग की है। वे रिटेनिंग वॉल और बेहतर जल निकासी तंत्र बनवाने की मांग कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में ऐसी परेशानी न हो।

नालागढ़ पुलिस ने मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया है और यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है, साथ ही बारिश के चलते किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की गई है। वहीं माैसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटों तक और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे सड़क बहाली में और देरी हो सकती है और मौके पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को भी खतरा बढ़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा