Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

आपदा प्रभावित पीड़ितों को लेकर सुक्खू सरकार संवेदनशील नहीं : सुधीर शर्मा

13 सितंबर, 2025 08:08 PM

धर्मशाला : पूर्व मंत्री एवं वर्तमान धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि आपदा प्रभावित पीड़ितों को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है। सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लगातार आपदा को लेकर हिमाचल सरकार की हर संभव मदद कर रही है, लेकिन प्रदेश की सुक्खू सरकार केंद्र से मिल रहे पैसों को आपका प्रभावित पीड़ितों तक पहुंचने में नाकाम हो रही है, इससे पता चलता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के प्रति कितनी संवेदनशील है। ओर प्रशासन कितना कुप्रबन्धक है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हिमाचल को एक लाख मकान मिले हैं। पंचायत द्वारा जितने भी मकान बनाने के मामले केंद्र सरकार को भेजें सरकार ने उन्हें मंजूरी प्रदान की। जिसकी पहली किस्त भी सभी लाभार्थियों को जारी हो चुकी है।

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक केंद्र सरकार हिमाचल को 5,300 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है और मौजूदा आपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राहत पैकेज दिया है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री यह कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं कि मदद कम मिली है। उन्होंने कहा कि यह बयानबाजी तर्कहीन और गैरजिम्मेदाराना है। केंद्र से इतनी बड़ी मदद मिलने के बावजूद उसे सही ढंग से प्रभावितों तक पहुंचाना सुक्खू सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे निभाने में वह असफल रही है।

यह पहला अवसर है जब किसी प्रधानमंत्री ने आपदा के तुरंत बाद प्रदेश का दौरा किया, प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और धर्मशाला में पीड़ितों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में आज ही चुनाव हो जाएं तो सुक्खू सरकार का तख्ता पलट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जब भी मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछे जाते हैं, तो वे गलत आंकड़े पेश कर सदन को गुमराह करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा जब से प्रदेश में सुक्खू सरकार सत्ता में आई है हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में रोबट सर्जरी की शुरुआत करने पहुंचे हैं,अच्छा होता इससे पहले सुक्खू सरकार टांडा मेडिकल कॉलेज में रिक्त पड़े डॉक्टरों की नियुक्तियां करते तथा पर्याप्त स्टाफ मेडिकल कालेज को देते।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संजय शर्मा, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु व ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल