Wednesday, April 15, 2026
BREAKING
नोएडा : 2 दिन के बवाल के बाद थमा शोर, खुलीं फैक्ट्रियां, ड्रोन से निगरानी और उपद्रवियों पर डीएम की सख्त चेतावनी पंजाब : आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, करंट की चपेट में आने से 6 की मौत, 15 घायल हरियाणा में गर्मी का सितम : फरीदाबाद में पारा 39.4°C के पार; 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी बिहार में आज से सम्राट युग : पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार, सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ अंडमान सागर में भीषण हादसा : प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 250 रोहिंग्या और बांग्लादेशी लापता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का करेंगे उद्घाटन म्यूनिख ओपन 2026: ज्वेरेव ने केकमैनोविक को हराकर अगले दौर में बनाई जगह साकिब हुसैन : गहने बेचकर मां ने दिलाए जूते, डेब्यू मैच में गेंदबाजी से छाया 'बिहार का लाल' तमिलनाडु में चुनाव प्रचार से राहुल गांधी की गैरहाजिरी से डीएमके गठबंधन की बढ़ी चिंता बंगाल चुनाव: अमित शाह आज चार जनसभाओं को करेंगे संबोधित, ममता बनर्जी करेंगी दो रोड शो

दुनिया

अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता शुरू

15 अप्रैल, 2026 11:48 AM

वाशिंगटन : अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच एक दुर्लभ और उच्च स्तरीय सीधी बैठक संपन्न हुई। बीते 30 वर्षों में यह पहला अवसर था जब दोनों देशों ने इस स्तर पर प्रत्यक्ष संवाद किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्रालय में इस बैठक की मेजबानी की। उन्होंने इसे “ऐतिहासिक अवसर” बताया और कहा कि यह कोशिश केवल तुरंत युद्धविराम तक सीमित नहीं है। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में पिछले 20-30 साल से मौजूद हिजबुल्लाह के प्रभाव को स्थायी रूप से खत्म करना है। रूबियो ने कहा कि लेबनान के लोग हिजबुल्लाह और ईरान की आक्रामक नीतियों के शिकार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया लंबी होगी और इसे एक दिन में पूरा नहीं किया जा सकता।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी और इजरायल व लेबनान के राजदूत शामिल हुए। यह 1993 के बाद दोनों देशों के बीच पहली बड़ी उच्च-स्तरीय बातचीत थी और इसे उपयोगी बताया गया। सभी पक्षों ने सहमति जताई कि तय समय और स्थान पर सीधी बातचीत शुरू की जाएगी।

अमेरिका ने लेबनान की उस योजना का समर्थन किया, जिसके तहत वह देश में केवल सरकार के पास ही ताकत (सैन्य नियंत्रण) रखना चाहता है और ईरान के प्रभाव को खत्म करना चाहता है। साथ ही, अमेरिका ने इजरायल के इस अधिकार को भी दोहराया कि वह हिजबुल्लाह के हमलों से अपनी रक्षा कर सकता है। अमेरिका ने कहा कि किसी भी समझौते के लिए दोनों देशों के बीच सीधी सहमति जरूरी होगी, न कि किसी अलग माध्यम से।

इज़रायल ने कहा कि वह सभी गैर-सरकारी आतंकी संगठनों को निःशस्त्र करने और लेबनान में मौजूद आतंक से जुड़े ढांचे को खत्म करने का समर्थन करता है। साथ ही, उसने स्थायी शांति के लिए सीधी बातचीत की प्रतिबद्धता जताई।
लेबनान ने नवंबर 2024 में हुए युद्धविराम समझौते को पूरी तरह लागू करने पर जोर दिया। उसने अपनी क्षेत्रीय अखंडता और पूर्ण संप्रभुता की बात दोहराई और देश में चल रहे मानवीय संकट को दूर करने के लिए युद्धविराम और जरूरी कदम उठाने की मांग की।

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन में लेबनान और इजरायल के राजनयिक आमने-सामने मिले। यह बैठक एक कार्य समूह के रूप में हुई, जिसका उद्देश्य युद्धविराम और सीमा पर हो रही झड़पों को रोकना था। यह बैठक दो घंटे से अधिक चली।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि ये बातचीत ऐसे समय में हुई जब दक्षिणी लेबनान में लड़ाई जारी थी। इससे स्थिति की नाजुकता और अमेरिका-ईरान के बीच व्यापक युद्धविराम प्रयासों पर खतरे की आशंका भी सामने आई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इजरायल और लेबनान के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं।

रूबियो ने कहा कि ये बातचीत एक ऐसे ढांचे को तैयार करने में मदद कर सकती है, जिससे स्थायी और टिकाऊ शांति स्थापित हो सके। इससे इजरायल के लोग बिना डर के जी सकेंगे और लेबनान के नागरिकों को बेहतर भविष्य मिल सकेगा।
इजरायल और लेबनान के बीच लंबे समय से तनाव रहा है, जिसकी वजह सीमा विवाद और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह की मौजूदगी है। दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत के प्रयास बहुत कम हुए हैं और अक्सर ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों में हो सकती है वार्ता, ट्रंप बोले- पाकिस्तान में बैठक की उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों में हो सकती है वार्ता, ट्रंप बोले- पाकिस्तान में बैठक की उम्मीद

जिस होटल में वार्ता, उसका बिल नहीं दे पाया पाक, मालिक को खुद करना पड़ा भुगतान, जमकर हो रही आलोचना

जिस होटल में वार्ता, उसका बिल नहीं दे पाया पाक, मालिक को खुद करना पड़ा भुगतान, जमकर हो रही आलोचना

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान बोले, ईसा मसीह का अपमान मंजूर नहीं, ट्रंप के पोप की आलोचना करने की निंदा

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान बोले, ईसा मसीह का अपमान मंजूर नहीं, ट्रंप के पोप की आलोचना करने की निंदा

अमेरिका की बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू, वेंस बोले-“जैसे को तैसा...अब कोई ईरानी जहाज बाहर नहीं निकल पाएगा''

अमेरिका की बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू, वेंस बोले-“जैसे को तैसा...अब कोई ईरानी जहाज बाहर नहीं निकल पाएगा''

चीन की रियल एस्टेट कंपनी का काला सच: एवरग्रांडे संस्थापक ने 300 अरब डॉलर घोटाले का गुनाह कबूला

चीन की रियल एस्टेट कंपनी का काला सच: एवरग्रांडे संस्थापक ने 300 अरब डॉलर घोटाले का गुनाह कबूला

यूरोप की राजनीति में नया मोड़ः हंगरी में 16 साल की सत्ता खत्म, PM ओर्बन की हार से ट्रंप को बड़ा झटका

यूरोप की राजनीति में नया मोड़ः हंगरी में 16 साल की सत्ता खत्म, PM ओर्बन की हार से ट्रंप को बड़ा झटका

आर्टेमिस II की सफलता के बाद आर्टेमिस III के लॉन्च की तैयारी में जुटा नासा, मून मिशन के बारे में दी जानकारी

आर्टेमिस II की सफलता के बाद आर्टेमिस III के लॉन्च की तैयारी में जुटा नासा, मून मिशन के बारे में दी जानकारी

मैला चक्रवात ने पापुआ न्यू गिनी के बोगेनविले में 11 लोगों की जान ली, मचाई तबाही

मैला चक्रवात ने पापुआ न्यू गिनी के बोगेनविले में 11 लोगों की जान ली, मचाई तबाही

बलूच नेता ने कहा, 'यूएस-ईरान बातचीत के लिए सही जगह नहीं था पाकिस्तान'

बलूच नेता ने कहा, 'यूएस-ईरान बातचीत के लिए सही जगह नहीं था पाकिस्तान'