Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का करेंगे उद्घाटन

15 अप्रैल, 2026 12:46 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुनचनगिरि में स्थित श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन सुबह लगभग 11 करेंगे। इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी.देवेगौड़ा के साथ संयुक्त रूप से 'सौंदर्य लहरी और शिव महिम्ना स्तोत्रम'नामक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर एक स्मारक है, जो श्री आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ के 71वें पुजारी श्री श्री श्री बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को समर्पित है। पारंपरिक द्रविड़ वास्तुकला शैली में निर्मित यह मंदिर दिवंगत संत के जीवन और विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। बयान में कहा गया है कि मंदिर की परिकल्पना न केवल श्रद्धा के स्थल के रूप में की गई है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में भी की गई है। श्री श्री श्री बाल गंगाधरनाथ महास्वामीजी अपने जीवनभर समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे। उन्होंने अनेक शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना की। उनका दृढ़ विश्वास था कि समाज सेवा ही सर्वोच्च पूजा है, और उनकी शिक्षाओं ने जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं को पार करते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया।
इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छह लेन वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस राजमार्ग परियोजना से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय पांच-छह घंटे से घटकर लगभग 2-2.5 घंटे हो जाएगा।
213 किलोमीटर लंबा यह नियंत्रित मार्ग अब उपयोग के लिए खुला है और इससे क्षेत्रीय संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। यह देहरादून पहुंचने से पहले उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे बागपत, बरौत, शामली और सहारनपुर को जोड़ता है। यह दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-कटरा और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख राष्ट्रीय कॉरिडोर से भी जुड़ेगा।
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आर्थिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर वन्यजीव कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
इस दौरे के दौरान केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी उपस्थित थे।
वन्यजीव गलियारे के निर्माण की प्रक्रिया को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी लगाई गई और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को परियोजना के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने वन्यजीव गलियारे के साथ-साथ एक रोड शो भी किया, जिसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ उमड़ी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज