Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

राष्ट्रीय

बिहार में आज से सम्राट युग : पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार, सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ

15 अप्रैल, 2026 12:48 PM

पटना : बिहार की सियासत में आज एक नया इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पटना स्थित लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब राज्य की कमान भाजपा के मुख्यमंत्री के हाथों में होगी। नई सरकार के सत्ता समीकरण के तहत जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से दो अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में देशभर से कई राज्यों के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बिहार में यह बड़ा बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके राज्यसभा जाने के फैसले के बाद आया है। लगभग 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा, "मैंने राजनीतिक जीवन में नीतीश कुमार जी से बहुत कुछ सीखा है। उनके साथ रहकर सरकार चलाने का अनुभव प्राप्त हुआ है। उन्होंने समृद्ध बिहार का जो सपना देखा है, हम सब मिलकर उसे और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे ले जाने का काम करेंगे।"

सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में भाजपा का दशकों पुराना 'अपना मुख्यमंत्री' होने का सपना सच होने जा रहा है। अब तक राज्य में भाजपा हमेशा छोटे भाई या सहयोगी की भूमिका में रही है, लेकिन अब नेतृत्व की बागडोर सीधे भगवा दल के हाथ में है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान