Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

आर्टेमिस II की सफलता के बाद आर्टेमिस III के लॉन्च की तैयारी में जुटा नासा, मून मिशन के बारे में दी जानकारी

14 अप्रैल, 2026 12:05 PM

नई दिल्ली : चंद्रमा पर मानव वापसी की दिशा में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा तेजी से आगे बढ़ रहा है। आर्टेमिस 2 मून मिशन की सफलता के बाद अब नासा अगले मिशन आर्टेमिस 3 और आर्टेमिस 4 लॉन्च की तैयारी में जुट गया है। हाल ही में सफलतापूर्वक पूरा हुए आर्टेमिस II मिशन के बाद अब एजेंसी का फोकस अगले मिशनों पर है, जिसमें चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारना शामिल है। नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, अब आर्टेमिस II क्रू घर लौट आया है, तो हमारे आर्टेमिस प्रोग्राम के लिए आगे क्या है? पूरी दुनिया ने इसे देखा। आर्टेमिस II ने इंसानों को अंतरिक्ष में इतनी दूर तक पहुंचाया, जहां हम पिछले आधे सदी से भी ज्यादा समय में कभी नहीं पहुंचे थे और इसने नई पीढ़ी को दिखाया कि खोज-यात्रा कैसी होती है। चांद पर वापसी की यात्रा जारी है। अब बारी है आर्टेमिस III की। हम हर साल आर्टेमिस मिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। 2027 में अगला मिशन आर्टेमिस III होगा और 2028 में आर्टेमिस IV चंद्रमा पर उतरेगा।

नासा ने हर साल एक चंद्र मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद नासा ने घोषणा की कि 2027 में आर्टेमिस III और 2028 की शुरुआत में आर्टेमिस IV लॉन्च होगा। आर्टेमिस III अब चंद्रमा पर लैंडिंग के बजाय पृथ्वी की निचली कक्षा में एक महत्वपूर्ण परीक्षण मिशन होगा जबकि आर्टेमिस IV पहली चंद्रमा लैंडिंग करेगा। आर्टेमिस III मिशन 2027 में निर्धारित है। इसमें एसएलएस रॉकेट के जरिए ओरियन स्पेसक्राफ्ट में चालक दल को लॉन्च किया जाएगा।

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य स्पेसएक्स और ब्लू ओरिजिन के मून लैंडर्स का परीक्षण करना है। पृथ्वी की निचली कक्षा में ओरियन और इन लैंडर्स के बीच रेंडेव्ज (मिलन) और डॉकिंग की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

यह परीक्षण चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित उतारने और वापस लाने के लिए जरूरी है। नासा आर्टेमिस IV मिशन 2028 की शुरुआत में लॉन्च होने की योजना है। यह मिशन चंद्रमा पर पहली मानव लैंडिंग का होगा। लॉन्च के बाद चालक दल ओरियन से चंद्र लैंडर में स्थानांतरित होगा और चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। लैंडर की तैयारियों के आधार पर तय होगा कि स्पेसएक्स का स्टारशिप एचएलएस या ब्लू ओरिजिन का ब्लू मून लैंडर इस्तेमाल किया जाएगा। लैंडिंग के बाद चालक दल लैंडर से वापस ओरियन में आएगा और प्रशांत महासागर में सुरक्षित स्प्लैशडाउन करेगा।
इस मिशन में एसएलएस रॉकेट के साथ दूसरे चरण के लिए नए विकल्पों का मूल्यांकन किया जा रहा है।नासा एसएलएस रॉकेट और ओरियन स्पेसक्राफ्ट की क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। आर्टेमिस IV के बाद आर्टेमिस V में चंद्रमा पर स्थायी बेस कैंप बनाने की शुरुआत हो सकती है। एजेंसी का लक्ष्य है कि 2028 के अंत तक नियमित रूप से चंद्रमा मिशन भेजे जाएं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें