Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

साकिब हुसैन : गहने बेचकर मां ने दिलाए जूते, डेब्यू मैच में गेंदबाजी से छाया 'बिहार का लाल'

15 अप्रैल, 2026 12:07 PM

नई दिल्ली : बिहार के गोपालगंज का एक लड़का आईपीएल के अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार गेंदबाजी से दिल जीत लिया। इस तेज गेंदबाज को आर्थिक तंगी और सुविधाओं का अभाव भी नहीं रोक सका। बेटा तेज कदमों से दौड़ लगाते हुए 22 गज की पिच पर बल्लेबाजों के होश उड़ा सके, इसलिए मां ने अपने गहने बेचकर साकिब हुसैन को जूते दिलाए। उम्मीदों के बोझ के तले साकिब दबे नहीं, बल्कि ऐसा निखरे कि विश्व क्रिकेट उनके बारे में जानने को बेकरार है। साकिब हुसैन के पिता किसान थे, तो आर्थिक तंगी हमेशा से ही रही। किसी तरह से घर का बस गुजारा हो जाया करता था। साकिब शुरुआत में भारतीय सेना में जाना चाहते थे। घर के पास बने सेना के मैदान में वह तैयारी करने के लिए जाते थे। हालांकि, जब वह क्रिकेट खेलते थे, तो उनकी गेंदबाजी में कुछ अलग ही बात नजर आती थी। दोस्तों ने इस खेल में करियर बनाने की सलाह दी और पिता का भी साथ मिला। टेनिस की गेंद से साकिब ने अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी के दम पर नाम कमाने लगे। हालांकि, क्रिकेटर बनने का सफर इतना आसान नहीं था। जब लेदर की गेंद से गेंदबाजी शुरू की, तो अच्छे जूते की कमी महसूस हुई। क्रिकेट के प्रति बेटे का लगाव और जुनून को देखकर मां ने अपने गहने तक बेच दिए। इरफान पठान ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए बताया कि साकिब की मां ने उन्हें स्पाइक्स वाले जूते दिलाने के लिए गहने बेच दिए थे। मां के इस भरोसे पर साकिब एकदम खरे भी उतरे और उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की।

बिहार के लिए साल 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और फिर साकिब ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 6 मुकाबलों में साकिब अब तक 16 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, 13 टी20 मुकाबलों में साकिब हुसैन ने 14 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में साकिब की एंट्री साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में बतौर नेट गेंदबाज हुई थी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2024 में खरीदा था। हालांकि, साकिब को दोनों ही साल अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में साकिब हुसैन को 30 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया। 13 अप्रैल 2026 की तारीख साकिब के क्रिकेट करियर की ऐतिहासिक तारीख बन गई। 'बिहार के लाल' को वो मौका मिला, जिसकी तलाश वह लंबे समय से कर रहे थे। हाथ आए मौके को साकिब ने दोनों हाथों से भुनाया और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।

साकिब की गेंदबाजी में रफ्तार के साथ-साथ विविधता भी नजर आई। तेज गेंद के साथ-साथ साकिब के हाथों से निकलने वाली धीमी गेंद ने डेब्यू मुकाबले में बल्लेबाजों को खूब तंग किया। साकिब अगर डेब्यू मैच की तरह ही आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में इसी तरह से छाप छोड़ने में सफल रहे, तो वह आने वाले वर्षों में भारतीय टीम की जर्सी में भी नजर आ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा