Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

पंजाब

अमृतसर में दो सगे भाइयों सहित नौ गिरफ्तार; 8 पिस्तौल, 8.5 किलो हेरोइन और 12.95 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

19 अगस्त, 2026 07:50 PM

चंडीगढ़ / अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए छेड़े गए अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नौ आरोपियों को आठ अवैध पिस्तौल, 8.536 किलो हेरोइन और 12.95 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करके नशा और अवैध हथियारों की सप्लाई के तीन प्रमुख नेटवर्कों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दरशन सिंह उर्फ चन्ना (25) निवासी गांव रानियां जो वर्तमान में जंड पीर कॉलोनी, अमृतसर में रह रहा था; सतनाम सिंह (46) निवासी गांव मांझ, अमृतसर; महावीर सिंह (34) निवासी गांव राजोके, तरन तारन; लवप्रीत सिंह उर्फ फूला उर्फ लव (24) निवासी करतार नगर, अमृतसर; हरमन सिंह उर्फ हम्मा (23) और नरिंदर सिंह उर्फ रोबा (26) दोनों निवासी काले घणूपुर, अमृतसर; करन सिंह उर्फ करन (22) निवासी गांव भिखीविंड, तरन तारन; गुरजंट सिंह उर्फ घुड्डा (24) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (21) दोनों निवासी भल्ला कॉलोनी, अमृतसर के रूप में हुई है।

बरामद की गई पिस्तौलों में तीन .30 बोर, चार 9 एमएम ग्लॉक, एक .32 बोर और चार जिंदा कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियारों और नशे के मामलों में शामिल ये आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे, जिनसे ये अवैध हथियारों और हेरोइन की खेपें प्राप्त करके आगे अन्य आपराधिक तत्वों को सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की पहचान और नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों की सप्लाई के व्यापक नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए आगे-पीछे के संबंधों की जांच जारी है।

पहले ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी दरशन उर्फ चन्ना और सतनाम सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर उनके दो साथियों महावीर सिंह और लवप्रीत उर्फ लव को चार अवैध पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

इन चारों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हेरोइन के व्यापार के लिए एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामलों के अलावा शस्त्र अधिनियम और चोरी के मामले शामिल हैं।

दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी ने बताया कि खुफिया जानकारी पर तीव्र कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हरमन उर्फ हम्मा, नरिंदर उर्फ रोबा और करन को काबू करके उनके कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और 12.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद कर ली। इसके अलावा पुलिस टीमों ने आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे उनके मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

सीपी हरमनबीर सिंह ने बताया कि एक अन्य बड़े ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने गुरजंट उर्फ घुड्डा और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 5.01 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 85,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और अवैध रूप से हेरोइन की तस्करी में शामिल थे।

इस संबंध में थाना कैंट, अमृतसर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6,7,8) के तहत एफ.आई.आर. संख्या 148 दिनांक 13.08.2026, थाना छेहरटा में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 21-बी और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 191 दिनांक 18.08.2026 तथा थाना छेहरटा में ही एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धाराओं 21-सी, 27-ए और 29 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 189 दिनांक 18.08.2026 के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश