Sunday, August 16, 2026
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

पंजाब

अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार

25 जून, 2026 08:11 PM

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान के दौरान सीमा पार से संचालित अवैध हथियारों, नशे और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को 10 आधुनिक पिस्तौलों, 5.048 किलोग्राम हेरोइन और 30.38 लाख रुपये की हवाला राशि सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ कालू (21) निवासी गांव खुरमणियां (अमृतसर); जगजीत सिंह उर्फ जग्गी (40) मूल निवासी जलालाबाद (अफगानिस्तान), जो वर्तमान में तिलक नगर (नई दिल्ली) में रह रहा था; गोपाल शर्मा उर्फ गौरव (21) निवासी इस्लामाबाद (अमृतसर); अनीकेत सहोता (21) निवासी राम नगर कॉलोनी (अमृतसर); प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ (26) निवासी गुमटाला कॉलोनी (अमृतसर); तथा राजबीर सिंह उर्फ आर्यन (22) निवासी मकबूलपुरा (अमृतसर) के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है।

बरामद किए गए हथियारों में एक 9 एमएम उजी (यूजेडआई) सब-मशीन गन (इटली निर्मित), एक गफ्फार सब-मशीन सिक्योरिटी गन (9 एमएम ऑटोमैटिक), 9 एमएम की चार ग्लॉक पिस्तौलें (ऑस्ट्रिया निर्मित), एक 9 एमएम जिगाना स्पोर्ट पिस्तौल, एक कोल्ट किंग कमांडो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल (.30 बोर), एक स्कॉर्पियन जिगाना तिसास तुर्की पिस्तौल (.30 बोर) तथा एक अन्य .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। हथियारों, नशीले पदार्थों और हवाला राशि की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों का मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार ये आरोपी विदेश स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से इस नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। उन्होंने आगे कहा कि यह नेटवर्क वित्तीय लेन-देन के लिए विभिन्न स्थानों से हवाला चैनलों का उपयोग कर रहा था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में विदेशी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने तथा आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस टीमों ने पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियान चलाया, जिसके दौरान आरोपी जसप्रीत उर्फ कालू को एक नाबालिग के साथ 220 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की आगे गहन जांच करते हुए जसप्रीत उर्फ कालू के खुलासों के आधार पर इस मॉड्यूल के दो अन्य सदस्यों—गोपाल उर्फ गौरव और अनीकेत सहोता को 4.8 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस एक अन्य आरोपी जगजीत उर्फ जग्गी तक पहुंची, जो एक अफगान नागरिक है और इस अवैध नेटवर्क के माध्यम से आने वाली हवाला राशि के प्रबंधन एवं लेन-देन में सक्रिय रूप से शामिल था।

सीपी ने बताया कि आरोपी जगजीत जग्गी की पूछताछ के आधार पर पुलिस टीमों ने उसके दो सहयोगियों प्रभजीत उर्फ प्रभ और राजबीर उर्फ आर्यन को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रभजीत सिंह के खुलासे पर की गई तलाशी और जांच के दौरान पुलिस ने 10 आधुनिक अवैध हथियारों का जखीरा और 30.38 लाख रुपये की बड़ी हवाला राशि बरामद की।

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-बी, 21-सी, 27-ए, 29 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(6, 7, 8) के तहत एफआईआर संख्या 177 दिनांक 13-06-2026 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित