Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

पंजाब

Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

10 जुलाई, 2026 08:17 PM

लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माल हलका धौल खुर्द, सब-रजिस्ट्रार मलौद, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी गुरजीत सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव धौल खुर्द, थाना मलौद, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के माता-पिता का वर्ष 2016 में निधन हो गया था। उसकी मां के नाम पर गांव धौल खुर्द में 3 बिस्वा का एक प्लॉट था। इस प्लॉट का विरासत इंतकाल शिकायतकर्ता और उसके छह भाई-बहनों के नाम किया जाना था। शिकायतकर्ता ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर पटवारी गुरजीत सिंह को सौंप दिए। आरोपी ने दस्तावेज लेने के बाद इंतकाल कराने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता के अनुरोध पर आरोपी पटवारी 3,500 रुपये में काम करने के लिए तैयार हो गया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। गैरकानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील

घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा

7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा

Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील