Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Shimla: चोटियों पर ताजा बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा, 2 जिलों में कोहरे का अलर्ट

09 दिसंबर, 2025 10:38 AM

शिमला : राज्य की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों विशेषकर लाहौल-स्पीति और किन्नौर के पर्वतीय दर्रों में रविवार रात्रि और सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है। इससे इन इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। विश्व-विख्यात रोहतांग दर्रा सफेद चादर में लिपटा दिखाई दिया। यहां हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी और फिसलन को देखते हुए 428 किलोमीटर लंबा लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 सोमवार से वाहनों की आवाजाही के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यह राजमार्ग अगले वर्ष गर्मियों में दर्रों से बर्फ हटने के बाद ही दोबारा खोला जाएगा।

लद्दाख को हिमाचल से जोड़ने वाला यह मार्ग सेना, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई, पर्यटन और स्थानीय आवागमन का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कनैक्टिव मार्ग है। मनाली शहर, सोलंग घाटी और आसपास के गांवों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जबकि पर्यटक शिमला और मनाली में इस मौसम की पहली बड़ी बर्फबारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि परंपरागत रूप से शिमला में दिसम्बर के दूसरे-तीसरे सप्ताह में बर्फ गिरती है। रविवार रात्रि कुछ जगहों पर तेज हवाएं चली।

प्रदेश में पिछले लगभग एक महीने से सूखा पड़ा है, जिससे कृषि और जलस्रोतों पर असर पड़ा है। ऊंचे इलाकों में तापमान के शून्य के नीचे पहुंचने से प्राकृतिक जलस्त्रोत, नालों और झरनों में पानी जम गया है। सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिला के कुकुमसेरी में माइनस 6.2 डिग्री सैल्सियस और ताबो में माइनस 1.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केलांग में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस में चला हुआ है।

मैदानी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। शिमला सहित मैदानी जिलों के अनेक स्थानों में सोमवार सुबह से धूप खिली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच थोड़ी राहत पाई है। अधिकतम तापमान में भी उछाल आया है। बरठी में अधिकतम तापमान 25.4, ऊना में 24.8 व शिमला में 17.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

बिलासपुर व मंडी में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले दो दिनों यानी 9 और 10 दिसम्बर के लिए बिलासपुर और मंडी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते यातायात में बाधा और दृश्यता कम होने की संभावना जताई गई है। पूरे प्रदेश में 14 दिसम्बर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल