Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Shimla: अग्निशमन सेवाओं में महिलाओं को किया जाएगा शामिल, प्रदेश में शीघ्र होगी भर्ती

Shimla: अग्निशमन सेवाओं में महिलाओं को किया जाएगा शामिल, प्रदेश में शीघ्र होगी भर्ती

06 दिसंबर, 2025 05:00 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को विशेष अधिमान दे रही है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा, इसके दृष्टिगत भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। प्रदेश में होम गार्ड की भर्ती भी शीघ्र ही की जाएगी। वह शनिवार को शिमला स्थित सरघीण में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली वाहनियों और कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा द्वारा सुरक्षित हिमाचल प्रदर्शन भी किया गया। इसमें अग्निशमन तथा खोज एवं बचाव मॉकड्रिल मुख्य आकर्षण रहे। मुख्यमंत्री ने नशा निवारण पर आधारित मिरेकल ऑफ मांइड एप भी लांच किया। इसे इशा फाऊंडेशन के सहयोग से विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं ने वर्षभर में 708 खोज एवं बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इन अभियानों में 448 लोगों की जान बचाई गई। यह विभाग की कार्यकुशलता का परिणाम है। विभाग की पेशेवर क्षमता व दक्षता से प्रदेश में दो हजार करोड़ की संपत्ति को नुक्सान से बचाया गया है। गृह रक्षा विभाग ने एक हजार 35 स्थलों पर जल स्रोतों एवं जल निकायों का जीर्णोद्धार किया है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अग्निशमन विभाग में चार नई अग्निशमन इकाइयां स्थापित की गई है, जिनमें देहा, उबादेश, नेरवा तथा इंदौरा शामिल हैं। इस वर्ष 27 अग्निशमन वाहनों की खरीद की गई है। इन इकाइयों के लिए 150 पद स्वीकृत किए गए है।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन आधुनिकीकरण योजना के तहत 55 करोड़ का प्रावधान किया गया है। एसडीआरएफ की संचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 6 करोड़ रुपए के उन्नत उपकरणों की खरीद की गई है, जिनमें हवाई सर्वेक्षण, खोज और आपदा सम्भावित क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन शामिल हैं, इससे प्रतिक्रिया तैयारी और प्रयासों में सुधार हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा होम गार्ड महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश प्रदान किया गया है। इस निर्णय से न केवल उन्हें मातृत्व के समय आवश्यक सहयोग मिला है बल्कि उनके कार्यस्थल पर जॉब सिक्योरिटी भी सुनिश्चित हुई है।

अतिरिक्त महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभाग की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह रक्षा एवं अग्निशमन द्वारा लगभग 11 हजार मॉकड्रिल एवं 3,000 जागरूकता शिविर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और दो लाख नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया है। डिप्टी कमांडैंट जनरल अरविंद पराशर ने आभार प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी, विशेष सचिव सुदेश मोख्टा, डीसी अनुपम कश्यप, एसएसपी संजीव गांधी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल