Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक हरेंद्र सिंह की दिवंगत माता को अर्पित की श्रद्धांजलि स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को किया जा रहा है मजबूत : आरती सिंह राव युवा शक्ति भाजपा की ताकत ही नहीं, विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ऊर्जा है : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षा वह शक्ति है, जो मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास कर उसके चरित्र का निर्माण करती हैं : नायब सिंह सैनी पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर हरियाणा में सेवा अभियान चलाएगी सरकार: रणबीर गंगवा Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

हिमाचल

Shimla: 17 लाख पन्नों में कैद हिमाचल का इतिहास अब होगा डिजिटल, जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

08 सितंबर, 2026 09:00 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सदियों पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को अब डिजिटल माध्यम से संरक्षित किया जाएगा। राज्य अभिलेखागार में सुरक्षित दुर्लभ दस्तावेजों के करीब 17 लाख पृष्ठों का प्रथम चरण में डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह प्रदेश की अमूल्य दस्तावेजी विरासत को सुरक्षित रखने और इसे आम लोगों व शोधकर्त्ताओं तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

राज्य अभिलेखागार में वर्ष 1807 से अब तक के 30 हजार से अधिक ऐतिहासिक अभिलेख सुरक्षित हैं। इनमें दुर्लभ पुस्तकें, गजेटियर, सैटलमैंट रिपोर्ट, पांडुलिपियां और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। इन अभिलेखों का देश-विदेश के शोधकर्त्ता, इतिहासकार और शिक्षाविद् अध्ययन एवं शोध के लिए उपयोग करते हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ज्ञान भारतम् मिशन के तहत नैशनल मैनुस्क्रिप्ट सर्वे भी चल रहा है। इसके तहत प्रदेश में उपलब्ध दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान, सर्वेक्षण और अभिलेखीकरण किया जा रहा है। चिन्हित पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण हिमाचल राज्य संग्रहालय शिमला में स्थापित कलस्टर सैंटर के माध्यम से नैशनल डिजिटाइजेशन ड्राइव के तहत किया जा रहा है।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से विकसित होगा पोर्टल
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डिजिटल अभिलेखों को आम नागरिकों और शोधकर्त्ताओं के लिए आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से अत्याधुनिक डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल विकसित किया जाएगा। पूरी तरह सर्चेबल डिजिटल डेटा को पोर्टल पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे शोधकर्त्ताओं, इतिहासकारों, शिक्षाविदों और आम जनता को हिमाचल के ऐतिहासिक दस्तावेज ऑनलाइन देखने और शोध के लिए उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों की डिजिटल प्रतियां भी राज्य अभिलेखागार में सुरक्षित रखी जाएंगी। इससे देश-विदेश से आने वाले शोधार्थियों को अपने विषय से संबंधित दुर्लभ सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

Hamirpur: JBT भर्ती की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

कुल्लू को मिली 15 नई इलैक्ट्रिक बसों की सौगात, विधायक सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

कुल्लू को मिली 15 नई इलैक्ट्रिक बसों की सौगात, विधायक सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

Una : रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक होगा कायाकल्प, 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Una : रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक होगा कायाकल्प, 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार