हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को होडल पहुंचकर विधायक हरेंद्र सिंह की माता स्वर्गीय गिर्राजो देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक हरेंद्र सिंह सहित शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सैनी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।