Sunday, September 06, 2026
BREAKING
रिश्ते शर्मसार! दोहते ने की नानी की ह/त्या, होश उड़ा देगा पूरा मामला पंजाब समेत 4 राज्यों में 1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, जारी हुआ नोटिफिकेशन Punjab: सचिन पायलट की एंट्री से गुटबाजी पर लगेगी लगाम? 2027 से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, PG की तरह हो रही थी इस्तेमाल; छात्र दबे पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो कोलाजेन बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, आज से ही खाना शुरू करें बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

हिमाचल

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

06 सितंबर, 2026 06:49 PM

धर्मशाला : कांगड़ा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही जम्मू की सीधी कनैक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इंडिगो एयरलाइंस ने कांगड़ा एयरपोर्ट को जम्मू से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार जम्मू से कांगड़ा (धर्मशाला) और कांगड़ा से दिल्ली के बीच हवाई कनैक्टिविटी उपलब्ध कराने की संभावना है। नई उड़ान शुरू होने से कांगड़ा एयरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही में और इजाफा होने की उम्मीद है। कांगड़ा एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की ओर से नई हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है। एयरलाइंस की ओर से इस संबंध में उन्हें जानकारी दी गई है। प्रस्ताव के मुताबिक यह सेवा जनवरी से शुरू होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अभी तक उड़ान शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


पार्किंग सुविधा बेहतर होने के बाद बढ़ेगी कनैक्टिविटी
अमित सकलानी ने बताया कि वर्तमान में एयरपोर्ट पर पार्किंग से जुड़ी कुछ सीमाएं हैं। इनसे संबंधित कार्य को अगले चार से पांच महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के बाद एयरपोर्ट पर नई हवाई कनैक्टिविटी शुरू होने की संभावनाएं और मजबूत होंगी।


7 माह में एक लाख यात्रियों ने किया सफर
कांगड़ा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भी लगातार बढ़ौतरी हो रही है। जनवरी से जुलाई तक 7 माह की अवधि में करीब एक लाख यात्रियों ने कांगड़ा एयरपोर्ट से हवाई सफर किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यदि आगामी महीनों में भी यात्रियों की आवाजाही इसी अनुपात में जारी रहती है तो दिसम्बर तक यह आंकड़ा करीब दो लाख तक पहुंच सकता है। जम्मू के साथ सीधी हवाई कनैक्टिविटी शुरू होने से हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच पर्यटन, व्यापार और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासकर कांगड़ा, धर्मशाला और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू